{"_id":"6161af4b8ebc3ea65802576b","slug":"imran-pratapgarhi-shared-the-pain-on-the-lakhimpur-incident-said-it-belongs-to-the-people-belongs-to-the-farmer-the-question-is-of-the-lives-of-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: लखीमपुर की घटना पर इमरान प्रतापगढ़ी ने साझा किया दर्द, बोले- आवाम का है.. किसान का है, सवाल लोगों की जान का है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: लखीमपुर की घटना पर इमरान प्रतापगढ़ी ने साझा किया दर्द, बोले- आवाम का है.. किसान का है, सवाल लोगों की जान का है...
Sat, 09 Oct 2021 08:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:52 PM IST
सार
दिल्ली से बनारस रवानगी के चंद घंटे पहले उन्होंने लखीमपुर की घटना को लेकर एक ट्वीट किया कि हैं जो भी शामिल, हैं जो भी कातिल...उन्हीं से इसका जवाब लेंगे.. सनद रहे हम हिसाब लेंगे।
विज्ञापन
Imran pratapgarhi
विस्तार
आवाम का है.. किसान का है, सवाल लोगों की जान का है। हैं जो भी शामिल, हैं जो भी कातिल, उन्हीं से इसका जवाब लेंगे... सनद रहे हम हिसाब लेंगे...। कुछ इस अल्फाजों के साथ देश के मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने लखीमपुर की दर्दनाक घटना का दर्द अमर उजाला से साझा किया। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष इमरान रविवार को यहां जगतपुर इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित कांग्रेस की किसान न्याय रैली में शिरकत करने शनिवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन
इस रैली को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। अमर उजाला से बातचीत में उनका वही बगावती तेवर दिखा जिसके लिए वे उर्दू अदब की दुनिया में मशहूर हैं। युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय इमरान के सोशल मीडिया पर दस लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। दिल्ली से बनारस रवानगी के चंद घंटे पहले उन्होंने लखीमपुर की घटना को लेकर एक ट्वीट किया और कहा कि हैं जो भी शामिल, हैं जो भी कातिल...उन्हीं से इसका जवाब लेंगे.. सनद रहे हम हिसाब लेंगे।
विज्ञापन
देर शाम बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं। जब हुक्मरान ही अपराधियों को संरक्षण दे रहे, तो जम्हूरियत को कौन बचाएगा। लखीमपुर की घटना के बाबत कहा, भाजपा सरकार में किसानों को न्याय नहीं मिल पाएगा। जिस घटना का वीडियो फुटेज चीख-चीखकर बर्बरता की गवाही दे रहा है, भाजपा सरकार उसे झुठलाने पर आमादा है। कोर्ट की फटकार के बाद भी पुलिस व प्रशासन का रवैया न बदलना ये बताता है कि सरकार की नीयत में खोट है।
विज्ञापन