Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Imran and Genelia create stir in Jaunpur crowds gather glimpse stars duo promises shoot film district

इमरान-जेनेलिया का जौनपुर में जलवा: सितारों की एक झलक को उमड़ा जनसैलाब, जिले में फिल्म की शूटिंग करने का वादा

Thu, 19 Nov 2026 09:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Nov 2026 09:12 PM IST
सार

अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा कि वह मुंबई जाकर फिल्म प्रोड्यूसर से जौनपुर में फिल्म की शूटिंग कराने की बात करेंगे। वहीं, अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा, 'नमस्ते जौनपुर, आई लव यू'। दोनों सितारों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
Imran and Genelia create stir in Jaunpur crowds gather glimpse stars duo promises shoot film district
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख को देख खुश हुए लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड सितारों की एक झलक पाने के लिए बृहस्पतिवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज का मैदान प्रशंसकों से खचाखच भर गया। फिल्म गन मास्टर जी9 के प्रमोशन के लिए पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और सह अभिनेता पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह का लोगों ने स्वागत किया।

विज्ञापन




इमरान हाशमी ने जौनपुर में फिल्म की शूटिंग कराने का वादा किया तो मैदान तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि मुंबई जाकर प्रोड्यूसर से जौनपुर में फिल्म की शूटिंग कराने को कहूंगा। दोपहर बाद अभिषेक सिंह की अगुवाई में सितारों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। पॉलीटेक्निक और वाजिदपुर तिराहे पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद काफिला जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, चहारसू चौराहा और कोतवाली होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा। सुबह 11 बजे से ही प्रशंसकों का जुटना शुरू हो गया था। मैदान भरने के बाद सड़क तक भीड़ लग गई। कई लोग छतों, दीवारों और पेड़ों पर चढ़कर कार्यक्रम देखते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Imran and Genelia create stir in Jaunpur crowds gather glimpse stars duo promises shoot film district
बॉलीवुड अभिनेता इमरान, अभिनेत्री जेनेलिया और सह अभिनेता पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह। - फोटो : संवाद

सितारों के पहुंचते ही इमरान-इमरान के नारों से मैदान गूंज उठा। मंच से इमरान ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कहा कि जौनपुर के लोगों का इतना प्यार और उत्साह देखकर दिल खुश हो गया। यहां के लोगों का प्यार कभी नहीं भूल सकता। जल्द दोबारा जौनपुर आने का भी वादा किया। 

वहीं, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नमस्ते जौनपुर, आई लव यू कहकर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने यहां के अपनापन और उत्साह की सराहना की। सह अभिनेता अभिषेक सिंह ने युवाओं से 27 नवंबर को सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील की। कलाकारों ने फिल्म के संवाद सुनाए और प्रशंसकों से बातचीत की। इमरान ने उनके साथ सेल्फी भी ली। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सुबह 11 बजे से ही जुटने लगे थे प्रशंसक, बिन पानी भी कम नहीं हुआ उत्साह
जौनपुर। बॉलीवुड सितारों की एक झलक पाने के लिए मोहम्मद हसन कॉलेज के मैदान में सुबह 11 बजे से ही प्रशंसकों का पहुंचना शुरू हो गया था। समय बीतने के साथ युवाओं की भीड़ बढ़ती गई। हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर पानी की व्यवस्था नहीं होने से प्रशंसकों को परेशानी उठानी पड़ी। भीड़ में एक युवती गश खाकर गिर पड़ी। 

अभिनेता इमरान हाशमी शाम करीब साढ़े चार बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वह लगभग आधे घंटे तक वहां रहे। अपने पसंदीदा अभिनेता को सामने देखकर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई प्रशंसक मोबाइल से उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने में जुटे रहे। कुछ युवतियां इमरान हाशमी की तस्वीर लेकर भी पहुंची थीं। सितारों की एक झलक पाने के लिए युवा काफी देर तक मैदान में डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed