{"_id":"61a91e89ee395055e61f7a54","slug":"important-news-bhu-online-semester-examinations-will-be-start-from-10-december-candidates-should-keep-these-things-in-mind","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: बीएचयू में 10 दिसंबर से ऑनलाइन होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर: बीएचयू में 10 दिसंबर से ऑनलाइन होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
Fri, 03 Dec 2021 01:12 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:12 AM IST
सार
बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। उनकी सेमेस्टर की परीक्षा दस दिसंबर से शुरू होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय की ओर से ओपन बुक परीक्षा प्रणाली के तहत परीक्षा कराई जाएगी। इसमें छात्र-छात्रा घर बैठकर सवालों का जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पोर्टल पर ही कॉपी को अपलोड करना होगा। कोरोना संक्रमण की वजह से ही पिछली बार ओपन बुक सिस्टम से विश्वविद्यालय की परीक्षा कराई गई थी। इस बार भी स्नातक, स्नातकोत्तर में तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेंगी। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके बारे में बीएचयू की वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। परीक्षा वाले दिन परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले ही छात्रों को पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद पेपर डाउनलोड किया जा सकेगा। पोर्टल पर ही पूरी जानकारी दी रहेगी। साढ़े चार घंटे के पेपर में ही प्रश्न पत्र के डाउनलोड करने का भी समय दर्ज है।
विज्ञापन
पढ़ेंः आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट: दो दिन में 190 कंपनियों ने दिए 810 जॉब ऑफर, सबसे अधिक 2.05 करोड़ का पैकेज
Trending Videos
समस्याओं का निस्तारण करेगी कमेटी
ऑनलाइन परीक्षा के दौरान अगर छात्रों को किसी तरह की कोई समस्या आती है तो उसके लिए परीक्षा विभाग की ओर से कमेटी का भी गठन किया गया है। संबंधित छात्र यहां संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। कमेटी से जुड़े लोगों के नंबर स्टूडेंट पोर्टल पर देखने को मिलेगा।