फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Important fact you need to know about ATM transaction

एटीएम से नहीं निकले पैसे तो आप बैंक से वसूल सकते हैं जुर्माना, बस ये करना होगा

Sat, 23 Jun 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 23 Jun 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Important fact you need to know about ATM transaction
यदि एटीएम से पैसे नहीं निकलते हैं तो इसे भी सेवा में कमी माना जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता फोरम की शरण ली जा सकती है और ऐसे मामले में बैंक पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


हाल ही में रायपुर में एटीएम से पैसे न निकलने पर फोरम ने इसे बैंक की सेवा में कमी मानते हुए स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया पर ढाई हजार का जुर्माना लगाया। अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रकोष्ठ वाराणसी जनार्दन सिंह ने बताया कि अगर एटीएम से पैसे नहीं निकलें या पैसे एकाउंट से डेबिट हो जाएं और एटीएम से नहीं निकलें तो ऐसे मामले में उपभोक्ता फोरम में शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबसे पहले बैंक में शिकायत करें, सुनवाई न होने पर फोरम में। ऐसे में बैंकों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उपभोक्ता के एकाउंट से कटे पैसों पर ब्याज का आदेश दिया जाता है। बताया कि वाराणसी में भी ऐसे मामलों की सुनवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मामलों में कारण होता है महत्वपूर्ण

Important fact you need to know about ATM transaction
atm
 एटीएम से पैसे निकलने के मामले में कारण महत्वपूर्ण होता है। पैसा न निकलने के पीछे अगर बैंक की कमी सामने आती है तो ऐसे में उपभोक्ता का पक्ष मजबूत हो जाता है। चेस्ट में पैसे न होना आदि। अगर सीसीटीवी फुटेज में केवल एक उपभोक्ता के साथ दिक्कत है और अन्य उपभोक्ताआें का पैसा निकल रहा है तो बैंक का पक्ष मजबूत होता है।

एटीएम से पैसे न निकलना सेवा में कमी

Important fact you need to know about ATM transaction
atm

यदि निर्धारित राशि खाते में न रखें तो पेनाल्टी, समय पर किश्त जमा न करें तो पेनाल्टी, सीमा से ज्यादा बार ट्रांजेक्शन करें तो पेनाल्टी, तीन से अधिक बार एटीएम से अपना पैसा निकालें तब भी पेनाल्टी। बैंक अलग-अलग पेनाल्टी और शुल्क वसूलते हैं। ऐसे में एटीएम से पैसे न निकलने पर कुछ कारणों में बैंक को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

शहर के कई एटीएम अक्सर रहते हैं बंद

Important fact you need to know about ATM transaction
ATM
शहर के कई एटीएम अक्सर रहते हैं बंद
बनारस के कई हिस्साें में ऐसे भी एटीएम हैं जो अक्सर शोपीस ही बने रहते हैं। वहीं कुछ एटीएम में पैसे निकालने के दौरान एकाउंट से पैसे तो कट जाते हैं पर निकलते नहीं। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए यह राहत देने वाला फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed