{"_id":"5abfbeb54f1c1b99618b4bc3","slug":"important-clues-in-case-of-varanasi-city-magistrate-get-threatening-call-from-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से धमकी, क्राइम ब्रांच को हाथ लगे बड़े सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से धमकी, क्राइम ब्रांच को हाथ लगे बड़े सुराग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
पाकिस्तान से बनारस के सिटी मजिस्ट्रेट को फोन पर धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। क्राइम ब्रांच ने बिहार, गाजीपुर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की है। साथ ही पूछताछ के लिए कई लोगों को उठाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान के उस नंबर के बारे में भी काफी जानकारी जुटा ली है जिससे सिटी मजिस्ट्रेट को धमकी मिल रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले क्राइम ब्रांच की नजर एक होटल कारोबारी पर भी है।
क्योंकि जिस नंबर से सिटी मजिस्ट्रेट को फोन आ रहा है उसका संबंध होटल कारोबारी से भी है। ऐसे में जल्द ही पुलिस होटल कारोबारी से पूछताछ कर सकती है।
पढ़ेंः वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से धमकी, मस्जिद से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
इससे पहले इस मामले में अब तक 12 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस कई लोगों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है जिनका इस केस से संबंध है।

Trending Videos
12 मार्च की रात सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से आया था फोन
demo pic
पुलिस यह जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि फोन करने वाला पाकिस्तान में क्या करता है और होटल व्यवसायी से उसके क्या संबंध हैं। सूत्रों के अनुसार शनिवार को भी क्राइम ब्रांच ने कई लोगों से पूछताछ की और उनका बयान लिया।
12 मार्च की रात एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से फोन आया था और उस व्यक्ति ने न्यायालय में चल रहे धार्मिक स्थल के मुकदमे का फैसला एक पक्ष में देने को कहा था। इस मामले में 24 मार्च को फिर से उसने सिटी मजिस्ट्रेट को 30 कॉल करके धमकी दी थी।
कैंट थाने में एफआईआर दर्ज हैं और जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद का कहना मामले में बिहार से कुछ लोगों को उठाया गया है। वहीं बनारस से भी कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। काफी अहम जानकारी हाथ लगी है।