फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Impact of the news Doctor name started written in IMS BHU investigation report receipt number recorded

खबर का असर : IMS BHU की जांच रिपोर्ट में लिखने लगे डॉक्टर का नाम, रसीद नंबर भी हुई दर्ज

Tue, 22 Oct 2024 02:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 02:11 PM IST
सार

Varanasi News : आईएमएस बीएचयू की इस गड़बड़ी को लेकर अमर उजाला ने खबर छापी थी। इसका संज्ञान लेते हुए निदेशक ने व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
Impact of the news Doctor name started written in IMS BHU investigation report receipt number recorded
खबर छपने के बाद लिखने लगे डॉक्टर का नाम। (पहले और अब की पर्ची) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब जो जांच रिपोर्ट मिल रही है, उसमें डॉक्टर और जांच की फीस रसीद का नंबर दर्ज होने लगा है। अब तक जो रिपोर्ट मिल रही थी, उस पर न तो डॉक्टर का नाम होता था और न ही फीस रसीद का जिक्र होता था।

विज्ञापन


अमर उजाला में दो दिन पहले इस समस्या से जुड़ी खबर छपने के बाद अब लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। सीसीआई लैब में हर दिन करीब आठ हजार से अधिक जांच होती है। इसमें अधिकांश मरीजों के रिपोर्ट में डॉक्टर का नाम नहीं दर्ज होता था।
विज्ञापन


आईएमएस-बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन शंखवार ने बताया कि ओपीडी से आने वाले जांच फॉर्म में डॉक्टर का नाम, मुहर अनिवार्य कर दिया गया है। सभी डॉक्टरों को फार्म में नाम, मुहर लगवाकर ही मरीजों को जांच के लिए भेजना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed