फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   immersed in the Ganges

Varanasi News: गंगा में डूबा

Thu, 01 Jun 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
immersed in the Ganges
तुलसी घाट पर बुधवार को गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से नीलेश गुप्ता (18) डूब गया। साथ नहा रहे परिजनों और अन्य लोगों के शोर मचाने पर मल्लाहों ने नीलेश को बाहर निकाला। आनन-फानन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र के दादोपूर उमरिया के रहने वाले श्याम बाबू की पुस्तकों की दुकान है। उनके बड़े बेटे अभिषेक गुप्ता का बुधवार को जन्मदिन था। अभिषेक का जन्मदिन मनाने के लिए छोटा भाई नीलेश अपने चचेरे भाई-बहन और दोस्तों के साथ कार से सारनाथ घूमने आया था। सभी तुलसी घाट पहुंचे और स्नान करने के लिए गंगा में उतर गए। सभी स्नान कर रहे थे तो नीलेश बैठकर सबका कपड़ा और सामान देख रहा था। अभिषेक के अनुसार, अंतिम में नीलेश स्नान करने गया और गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग टूट जाने के कारण वह डूब गया। छोटे भाई को डूबते देख अभिषेक ने गंगा में कूद कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच स्थानीय मल्लाहों ने नीलेश को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अभिषेक ने बताया कि नीलेश इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

----------------
तुलसी घाट पर लगातार हो रही घटनाएं
चेतावनी बोर्ड के बावजूद तुलसी घाट पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। बीते 13 अप्रैल को तुलसी घाट पर राजस्थान के रहने वाले एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। 27 मई को तुलसी घाट पर आजमगढ़ निवासी दो छात्रों की डूबने से जान चली गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed