फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   immediate rai at three petrol pump of varanasi

लखनऊ के बाद वाराणसी में भी पेट्रोल पंपों पर जांचा गया 'तेल का खेल'

Mon, 01 May 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 01 May 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
immediate rai at three petrol pump of varanasi
तीन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सोमवार को जिला प्रशासन, पूर्ति विभाग और बाट माप विभाग की टीम ने शहर के तीन पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।  
विज्ञापन


एक पेट्रोल पंप पर कम तेल पाया गया। तीनों पेट्रोल पंप के सारे नोजल को दुरुस्त कराकर बाटमाप विभाग से जांच कराने के बाद तेल बेचने का निर्देश दिया गया।

बता दें कि बीते हफ्ते राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई थी। 
बाट माप विभाग के सहायक नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि लहुराबीर में ऑटो सेंटर पेट्रोल पंप आठ नोजल वाला है।

यहां के चार नोजल से प्रति पांच लीटर में 20 एमएल तेल अधिक निकलता मिला।

मैदागिन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के चार नोजल में से दो से ज्यादा तेल निकल रहा था। पांडेयपुर स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के दो नोजल से प्रति पांच लीटर में 20 एमएल तेल कम निकल रहा था। बताया कि औचक निरीक्षण की कार्रवाई चलती रहेगी।

45 से 55 पैसे का तेल आंखों के सामने चुरा लेते हैं

immediate rai at three petrol pump of varanasi
तीन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

अधिकतर पेट्रोल पंप पैसे में तेल की चोरी करते हैं। मसलन, ग्राहक ने सौ रुपया दिया तो उसे 99.45 रुपये या 99.55 रुपये या 99.65 रुपये का ही तेल मिल पाता है। ग्राहक जल्दबाजी में आगे बढ़ लेते हैं। बाट माप विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राहक इसकी शिकायत कर सकते हैं। 

तेल चोरी की नहीं, खानपान संबंधी आ रहीं शिकायतें
पेट्रोल पंपों पर तेल चेारी के संबंध में बाट माप विभाग ने नंबर जारी किया है। बाट माप नियंत्रक ने बताया कि उक्त नंबर पर अभी तक पेट्रोल पंपों से जुड़ी कोई शिकायत नहीं आई है। जो शिकायतें आ रही हैं, वे खानपान और परचून की दूकानों से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed