फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMA writes letter to UP CM demanding certain facilities for corona patients in state

यूपी: आईएमए ने उठाया कोरोना मरीजों की सुविधाओं का मुद्दा, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Sat, 11 Jul 2020 09:41 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 11 Jul 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
IMA writes letter to UP CM demanding certain facilities for corona patients in state
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन - फोटो : सोशल मीडिया

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर इलाज के साथ-साथ मरीजों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करने की भी मांग की है। 

विज्ञापन


आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर आलोक भारद्वाज, मानद सचिव डॉक्टर एसपी सिंह और वित्त सचिव डॉक्टर एके त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र की कॉपी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को भी भेजी है। अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह से नए मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, उसे लेकर इलाज की व्यवस्थाओं पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए करीब 2000 बेड की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए नियमानुसार स्कूल, कॉलेज, धर्मशाला, सार्वजनिक बैंक्विट हॉल के साथ ही सरकारी और निजी अस्पतालों और मौजूदा कोविड अस्पतालों को भी अपग्रेड किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को इलाज के बारे में सही जानकारी ना मिलने की है। इसके लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम की स्थापना बहुत जरूरी है, जिसमें मरीजों को जांच रिपोर्ट, इलाज, डिस्चार्ज, एक से दूसरे अस्पताल में जाने के साथ ही मौत की दशा में अंतिम संस्कार आदि के बारे में सही जानकारी मिल सके। 


इसके अलावा अस्पतालों के पास मेडिकल स्टोर को 24 घंटे खोलने की छूट देने, प्लाज्मा थेरेपी के लिए मरीजों की सूची बनाए जाने के साथ ही डॉक्टर और उनके परिवारी जनों को उनकी इच्छा के मुताबिक घर पर ही आइसोलेट करने, बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण करने वाली एजेंसियों को मनमाने रेट व शर्त पर नियंत्रण रखने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed