फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMA will elections on list of 2015 members important decision taken soon this information is special

Varanasi News: IMA में 2015 सदस्यों की सूची पर होगा चुनाव, जल्द हो सकता है अहम फैसला; खास है ये जानकारी

Sun, 06 Oct 2024 02:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 02:01 AM IST
सार

Varanasi News: 

विज्ञापन
IMA will elections on list of 2015 members important decision taken soon this information is special
नई कार्यकारिणी के चुनाव की सुगबुगाहट तेज। - फोटो : istock

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर दो साल बाद सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस मामले में चुनाव अधिकारी/ एडीएम सिटी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में चुनाव को लेकर दो गुट में बंटे पूर्व पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बात रखी। इसमें 2015 सदस्यों वाली अपडेट सूची से ही चुनाव कराने पर सहमति बनी। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में अहम फैसला आएगा।

विज्ञापन


आईएमए में इस समय 2015 सदस्य हैं। सितंबर 2021 के बाद चुनाव नहीं हो सका। इसको लेकर आईएमए के पूर्व पदाधिकारी दो गुट में बंट गए। एक गुट जहां चुनाव कराने की मांग कर रहा था तो दूसरा गुट चुनाव की प्रक्रिया में नियमावली का पालन करने की बात कह रहा था। 

विज्ञापन

आठ अक्तूबर को बैठक बुलाई
मामला न्यायालय तक भी पहुंचा। दोनों गुटों के लोग एक साथ शुक्रवार को एडीएम सिटी कार्यालय पहुंचे। इसमें पूर्व में 1751 सदस्यों की सूची के आधार पर भी चुनाव कराने से जुड़े बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। लेकिन 2015 के सदस्यों की सूची के आधार पर चुनाव कराने पर सहमति बनी। चुनाव की अगली कार्रवाई के बारे में 8 अक्तूबर को बैठक बुलाई गई है। 

शुक्रवार को हुई बैठक में सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिटस मंगलेश सिंह के साथ ही आईएमए अध्यक्ष डॉ. राहुल चंद्रा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. पीके तिवारी, डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. संजय राय, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. भानु शंकर पांडेय के साथ ही पूर्व सचिव डॉक्टर आरएन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एडीएम सिटी ने मांगी अतिरिक्त 264 सदस्यों की सूची
बैठक में डॉ. अरुण कुमार ने पूर्व में प्रस्तुत 1751 सदस्यों के अतिरिक्त 264 सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर एडीएम सिटी ने बैठक में मौजूद आईएमए से संबंधित लोगों से सात अक्तूबर तक अतिरिक्त सदस्यों की सूची मांगी है। साथ ही सूची एडीएम सिटी कार्यालय और आईएमए कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवाने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed