IMA Varanasi: 21 दिसंबर को 2400 डॉक्टर चुनेंगे अपना प्रतिनिधि, अब पहली कार्यकारिणी का कार्यकाल; जानें खास
Varanasi News: आईएमए वाराणसी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, वित्त सचिव समेत अन्य पदों को मिलाकर इस बार 97 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IMA Varanasi: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए इस बार 21 दिसंबर को चुनाव कराया जाएगा। करीब 2400 डॉक्टर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। सोमवार को आईएमए की आमसभा में डॉ. अजीत सैगल को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी चुना गया।
जिले में चिकित्सकों के सबसे बड़े संगठन आईएमए में सरकारी और निजी को मिलाकर करीब 2400 चिकित्सक सदस्य है। सोमवार को आईएमए सभागार में अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह, सचिव डाॅ. अरुण कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई आमसभा की बैठक में पूर्व अध्यक्ष डाॅ.पीके तिवारी ने डॉ. अजीत सैगल के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सर्वसम्मति से डॉ. सैगल के नाम पर मुहर लगी।
इस दौरान डॉ. अजीत सैगल ने अपने साथ सहयोग के लिए डाॅ. प्रभाकर शुक्ला, डॉ.एके शर्मा, डॉ. हैदर, डॉ.वीके सिंह को मनोनीत किया। आईएमए में 21 दिसंबर को होने वाले चुनाव में 15 मुख्य पदों के साथ ही एक्जीक्यूटिव काउंसिल के 21 पद, स्टेट काउंसिल के 41 पद, सेंट्रल काउंसिल के 20 पदों के लिए भी प्रत्याशी का चुनाव होगा।
कार्यकारिणी के कार्यकाल में बदलाव
चुनाव अधिकारी ने बताया कि एक दो दिन में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसमें सभी मतदाताओं को मतदाता सूची का अवलोकन करने का भी मौका दिया जाएगा। आईएमए में अब नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल 01 जनवरी से शुरू होकर 31 दिसंबर तक रहेगा।
पहले अक्तूबर में नई कार्यकारिणी का गठन होता था और अगले साल 30 सितंबर तक कार्यकाल रहता था। इस बार नई व्यवस्था लागू होगी। यानी नयी कार्यकारिणी का कार्यकाल 01 जनवरी से शुरू होगा। बैठक में डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डाॅ. अनुराग टंडन, डाॅ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ.अतुल सिंह, डाॅ. कर्मराज सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।