फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMA Office-bearers Meet DM; Highlight Issues Related to Ayushman Scheme

Varanasi News: डीएम से मिले आईएमए पदाधिकारी आयुष्मान से जुड़ीं समस्याएं बताईं

Fri, 10 Apr 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
IMA Office-bearers Meet DM; Highlight Issues Related to Ayushman Scheme
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मिलकर आयुष्मान योजना में पंजीकरण, अल्ट्रासाउंड से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। साथ ही जिलाधिकारी से इसके समाधान की मांग की।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, और सचिव डॉ. एके त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को बताया कि आईएमए सदस्यों की ओर से संचालित स्वास्थ्य इकाइयों को आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स के लिए पीसीपीएनडीटी प्रमाणन की प्रक्रिया में पार्किंग और वीडीए प्रमाणित मानचित्र की अनिवार्यता से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पहले से चल रहे अस्पतालों के पास पार्किंग उपलब्ध होने पर प्रक्रिया में शामिल करते हुए आवश्यक अनुमति देने का आश्वासन दिया। कहा कि इसके अलावा जो नई स्वास्थ्य इकाइयां खुलेंगी, उनके लिए पार्किंग की अनिवार्यता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को यह भी बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था में विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों के सामने खड़े होने वाले वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली बाधा को देखते हुए ही व्यावसायिक संस्थानों के स्तर पर पार्किंग की सुविधा को आवश्यक बनाया गया है। ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।


इस दौरान आईएमए अध्यक्ष, सचिव के साथ ही अध्यक्ष निर्वाचित डाॅ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. भानु शंकर पांडेय, डॉ. एसपी सिंह आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed