Varanasi: आईएमए चुनाव परिणाम घोषित, डॉ. मनोज श्रीवास्तव अध्यक्ष, डॉ. एके त्रिपाठी फिर बने सचिव
आईएमए में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत मुख्य 14 पदों समेत कुल 79 पदों के लिए 132 प्रत्याशी मैदान में रहे। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले मतदान में 2135 में से महज 1075 डॉक्टरों ने मतदान किया। मतगणना के बाद 22 वोट अवैध घोषित किए गए।
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा की नयी कार्यकारिणी के चुनाव में रविवार को हुए चुनाव में डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को अगले सत्र के लिए अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही एक बार फिर से सचिव पर डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया। पिछले साल की तरह इस साल के चुनाव में भी अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य प्रमुख पदों पर डॉक्टरों का पूरा पैनल ही जीत दर्ज किया है।
आईएमए में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत मुख्य 14 पदों समेत कुल 79 पदों के लिए 132 प्रत्याशी मैदान में रहे। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले मतदान में 2135 में से महज 1075 डॉक्टरों ने मतदान किया। मतगणना के बाद 22 वोट अवैध घोषित किए गए। आईएमए परिसर में सात अलग-अलग टेबल से पहले मतदाताओं को बैलेट पेपर दिया गया। इसके बाद डॉक्टर मतदान करने के लिए बने बूथों पर पहुंचे। यहां 20 बूथों में मतदान करने की व्यवस्था की गई थी। चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल के देखरेख में शाम 6 बजे शुरू हुई मतगणना सवा चार घंटे तक चली। रात 10.15 बजे डॉ. सैगल ने अध्यक्ष पद पर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव और सचिव पद पर डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी के साथ ही सभी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। चुनाव अधिकारी ने बताया कि स्टेट काउंसिल, एक्जीक्यूटिव मेंबर के लिए वोटो की गणना और परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा।
1063 डॉक्टर मतदान करने नहीं आए
आईएमए के चुनाव में कुल 2135 डॉक्टर मतदाता थे। चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल ने भी सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की थी। उधर दो पैनल में बंटकर डॉक्टर भी अपने अपने पक्ष में अधिक से अधिक वोट मांग रहे थे। इसमें पूर्व में अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके वरिष्ठ डॉक्टर भी अपने अपने पैनल के सपोर्ट में लगे रहे। कुल 2135 मतदाताओं में केवल 1072 ही वोट करने पहुंचे। आईएमए जैसे चुनाव में भी 1063 डॉक्टरों ने मतदान नहीं किया। हालांकि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चली मतदान की प्रक्रिया में पूर्व सीएमओ, एसीएमओ, पूर्व में निदेशक, संयुक्त निदेशक रहे वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ ही आईएमएस बीएचयू के चिकित्सक भी मतदान करने आईएमए में पहुंचे। इसके बाद भी संख्या बहुत कम रही।
डॉक्टरों के हितों को लेकर आवाज उठाना प्राथमिकता-अध्यक्ष
आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव शहर के जाने माने फिजिशयन है। जीत के बाद डॉ. मनोज ने अपनी जीत को आईएमए के सभी सदस्यों की जीत बताते हुए कहा कि डॉक्टरों के हितों को लेकर आवाज उठाना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही समय-समय पर शासन, प्रशासन से बातचीत कर नर्सिंग होम, अस्पताल, क्लीनिक, पैथालॉजी संचालन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
टीकाकरण केंद्र, ब्लड बैंक सहित जनसुविधाओं में होगा विस्तार-सचिव
आईएमए सचिव बने डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आईएमए में चलने वाले टीकाकरण केंद्र, ब्लड बैंक में सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। जिससे कि टीका लगवाने वाले बच्चों के साथ ही खून की जरूरत वाले मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके अलावा ऑक्सीजन बैंक, आईएमए की ओर से दी जोन वाली एंबुलेंस सेवा सहित अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, शासन के साथ सहभागिता में सभी तरह की योजनाओं में आईएमए की भागीदारी भी बढ़ाई जाएगी, जिससे कि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिले।
अध्यक्ष-1 पद
डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव 554
डॉ. राजेश्वर नारायन सिंह 499
उपाध्यक्ष-3 पद
डॉ. शालिनी टंडन 705
डॉ. संजय कुमार गर्ग 649
डॉ.सीकेपी सिन्हा 581
डॉ. आलोक 420
डॉ. महेंद्र कुमार जायसवाल 300
डॉ. सुधीर सिंह 198
डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी 525
डॉ. अतुल सिंह 428
डॉ. अभिषेक सिंह 92
संयुक्त सचिव-2 पद
डॉ. संजय कुमार पटेल 765
डॉ. हेमंत कुमार सिंह 751
डॉ. अनवर 342
वित्त सचिव-1 पद
डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह 588
डॉ. अमित सिंह 447
सामाजिक सचिव-1 पद
डॉ. विजय गुप्ता 503
डॉ. कर्मराज सिंह 351
डॉ. अभिषेक सिंह 191
वैज्ञानिक सचिव-1 पद
डॉ. रितू गर्ग 677
डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी 374
इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
जनसंपर्क सचिव-डॉ.प्रीति गुप्ता
पुस्तकालय सचिव-डॉ.चंद्रप्रकाश सिंह
प्रापर्टी सचिव-डॉ.श्रीप्रकाश सिंह
आंतरिक परीक्षक- डॉ. आलोक भारद्वाज