फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMA blood bank varanasi closed in protest against drug departmentaction raids for blood smuggling case

वाराणसीः औषधि विभाग की कार्रवाई के विरोध में आईएमए ब्लड बैंक बंद, खून तस्करी मामले में पड़ा था छापा

Fri, 30 Jul 2021 11:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 11:24 PM IST
सार

आईएमए अधिकारियों का कहना है कि आरोपी कर्मचारी को शक के आधार पर  16 जुलाई को  बर्खास्त किया जा चुका है। इसके बाद आईएमए भी पर बिना कागजातों के ब्लड बेचे जाने का आरोप लगाना गलत है।

विज्ञापन
IMA blood bank varanasi closed in protest against drug departmentaction raids for blood smuggling case
आईएमए ब्लड बैंक बंद,निराश लौटे मरीजों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के बबुरी मोड़ के पास चार दिन पहले खून की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति के पकड़े जाने और तस्करी में आईएमए में कार्यरत कर्मचारी का नाम सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जहां औषधि विभाग की टीम ने आईएमए (वाराणसी शाखा)  पर छापा मारकर यहां से बिना कागजातों के ब्लड बेचे जाने की रिपोर्ट दी थी। वहीं औषधि विभाग की इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए आईएमए पदाधिकारियों ने अगले आदेश तक ब्लड बैंक को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


इस वजह से शुक्रवार को ब्लड लेने आए मरीजों के परिजनों को निराश लौटना पड़ा। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर मनीषा सिंह, सचिव डॉक्टर आरएन सिंह का कहना है कि आनंद नाम के जिस कर्मचारी का नाम इस मामले में आ रहा है, उसे पहले ही 16 जुलाई को शक के आधार पर  बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को जांच करने आई टीम को मौके पर पूरा रिकॉर्ड भी दिखाया गया। इसके बाद भी आईएमए पर बिना कागजातों के ब्लड बेचे जाने का आरोप लगाना गलत है। इस बारे में औषधि विभाग के उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी जा चुकी है। आईएमए की ओर से जांच में भी पूरा सहयोग किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल अगले आदेश तक ब्लड बैंक से मरीजों को ब्लड देना बंद किया गया है। जब तक औषधि विभाग की ओर से कार्रवाई पूरी नहीं की जाती है तब तक मरीजों को ब्लड नहीं दिया जाएगा। इधर, वाराणसी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजन ब्लड बैंक के बाहर बैठे रहे कि उन्हें किसी तरह ब्लड मिल सके।

मामले में औषधि निरीक्षक सौरभ दुबे ने कहा कि आईएमए में जांच के मामले में नियमानुसार रिपोर्ट की गई है। अगर आईएमए ने पहले ही संबंधित कर्मचारी को निकाल दिया था तो फिर ब्लड बैंक से कैसे ब्लड का बैग निकला। फिलहाल आईएमए को पूरे मामले में जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हमने जो किया वो सही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed