फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal recovery in the name of urinal at Cantt railway station

Varanasi: कैंट रेलवे स्टेशन पर यूरिनल के नाम पर हो रही अवैध वसूली, टोकने पर देते हैं ये जवाब

Wed, 15 Feb 2023 10:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Feb 2023 10:23 AM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना सौ जोड़ी से अधिक ट्रेनें गुजती हैं। यहां 67 हजार से अधिक यात्री आते-जाते हैं। इनकी सुविधाओं के लिए जगह-जगह शौचालय, स्नान घर और यूरिनल की व्यवस्था की गई है। यात्री हॉल में एक तरफ की गई इस व्यवस्था के लिए दो पुरुष कर्मचारी लगाए गए हैं, जो शौच और स्नान करने वालों से पैसा लेते हैं।

विज्ञापन
Illegal recovery in the name of urinal at Cantt railway station
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन पर यूरिनल के नाम पर भी यात्रियों से दो रुपये लिए जाते हैं। यहीं, नहीं इसका विरोध करने पर पैसे मांगने वाले यह कहने लगते हैं कि स्वेेच्छा से मन करें तो दो रुपये दे दीजिए, कोई दबाव नहीं है। हम सफाई के लिए पैसा मांग रहे हैं। 

विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना सौ जोड़ी से अधिक ट्रेनें गुजती हैं। यहां 67 हजार से अधिक यात्री आते-जाते हैं। इनकी सुविधाओं के लिए जगह-जगह शौचालय, स्नान घर और यूरिनल की व्यवस्था की गई है। यात्री हॉल में एक तरफ की गई इस व्यवस्था के लिए दो पुरुष कर्मचारी लगाए गए हैं, जो शौच और स्नान करने वालों से पैसा लेते हैं। लेकिन, ये कर्मचारी यूरिनल का प्रयोग करने आने वाले यात्रियों से भी दो रुपये टेबल पर रखने को कहते हैं। कारण पूछने पर कहते हैं, हम सफाई करते हैं, इसके लिए पैसा मांग रहे हैं। यदि आपका मन हो तो स्वेच्छा से दो रुपये दे दीजिए, नहीं तो कोई बात नहीं।
विज्ञापन

 

Illegal recovery in the name of urinal at Cantt railway station
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
फोटो खींचते ही बोले, नौकरी चली जाएगी
अवैध रूप से यूरिनल के नाम पर पैसे लेने की जानकारी होने पर फोटो खींचने पर दोनों कर्मचारी अपनी सीट से हटने लगे। साथ ही कहने लगे फोटो डिलीट कर दीजिए, नहीं तो शिकायत होने पर हमारी नौकरी चली जाएगी। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर कैंट रेलवे स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि यूरिनल के लिए कोई शुल्क नहीं है। यदि ऐसा है तो कोई शिकायत करें, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed