{"_id":"59ad38264f1c1be2278b511b","slug":"illegal-recovery-again-start-at-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर से शुरू हो गया हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों को पास कराने का धंधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से शुरू हो गया हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों को पास कराने का धंधा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 04 Sep 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के जेल जाने के कुछ माह बाद ही हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों को पास कराने वाले सक्रिय हो गए हैं। इसका नेतृत्व करने वाले सैयदराजा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया है।
सूत्रों की मानें तो उसने इस काम में 40 से 50 युवकों को लगा रखा है। उसके पास नौबतपुर से कानपुर तक के आरटीओ का लोकेशन रहता है। पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने एसपी को इस संबंध में कई दस्तावेज सौंपे है।
जनपद से गुजरने वाले एनएच 2 पर एआरटीओ और उसकी मिलीभगत से ट्रक चालकों से अवैध वसूली सालों से होती रही है। तत्कालीन एआरटीओ आएस यादव के चालक को हाईवे पर वसूली के दौरान दबोच लिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे भी जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच के दौरान एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया था, जो आरएस की शह पर हाईवे से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के दौरान वसूली करता था।
परंतु शुक्रवार को पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन वाराणसी के उपाध्यक्ष ने एसपी को सौंपे दस्तावेज में सैयदराजा थानाक्षेत्र के नसरुल्लाह गैंग सहित अन्य जनपद के कई लोगों के नाम बताए हैं, जो ओवरलोड ट्रकों को चंदौली सहित अन्य जनपद पार कराने के एवज में एक से सात हजार रुपये वसूलते हैं। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम भी बना दी है।

आरएस यादव के खिलाफ आरोपपत्र
निलंबित एआरटीओ आरएस यादव
- फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति के मामले में जेल में निरुद्ध निलंबित एआरटीओ आरएस यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार की देर रात यूपी के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने आरएस के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति दे दी।
अब सोमवार को चंदौली पुलिस की ओर से तीन में से दो मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए जाने की उम्मीद है। एआरटीओ प्रवर्तन राधेश्याम यादव ट्रकों से अवैध वसूूली के मामले में निलंबित किए जाने के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में मिर्जापुर जेल में बंद हैं।
उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग के अलावा चंदौली पुलिस भी विभिन्न मामलों की जांच कर रही है। सीओ सदर त्रिपुरारी सहित अन्य ने आरएस के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर लिया है। लेकिन अनुमति लेने संबंधी फाइल प्रमुख सचिव परिवहन के यहां अटकी थी।
प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने फाइल पर हस्ताक्षर कर इजाजत दे दी। इसके बाद विभाग ने आरोप पत्र दाखिल करने की तैैयारी शुरू कर दी है। इस बारे में एसपी संतोष कुुमार सिंह ने बताया आदेश के बाद आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।