फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal occupation by colonizers removed from land allotted for police post in varanasi boundry wall demolished by JCB

वाराणसीः पुलिस चौकी के लिए आवंटित जमीन से हटा कालोनाइजरों का अवैध कब्जा, जेसीबी से ढहाई गई दीवार

Sat, 11 Sep 2021 10:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Sep 2021 10:25 PM IST
सार

तीन थानों की फोर्स संग पहुंची राजस्व टीम ने कालोनाइजरों के कब्जे से भूमि को मुक्त कराया। लंका थाना अंतर्गत पुलिस चौकी के लिए आवंटित भूमि पर कालोनाइजरों ने अवैध तरीके से बाउंड्री वाल खड़ी कर दी थी। 

विज्ञापन
Illegal occupation by colonizers removed from land allotted for police post in varanasi boundry wall demolished by JCB
तीन थानों की फोर्स के साथ पहुंची राजस्व विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वाराणसी के डाफी क्षेत्र के नारायनीपुरी कॉलोनी स्थित रमना पुलिस चौकी के निर्माण को लेकर आवंटित 35 बिस्वा जमीन पर हुए अवैध कब्जा को राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को जेसीबी से ढहाया। तीन थानों की फोर्स संग पहुंची राजस्व टीम ने कालोनाइजरों के कब्जे से भूमि को मुक्त कराया।
विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत पुलिस चौकी के लिए आवंटित भूमि पर कालोनाइजरों ने अवैध तरीके से बाउंड्री वाल खड़ी कर दी थी। कई बार चेतावनी के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो शनिवार शाम पहुंची टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


लंका, रामनगर, लक्सा थाने की फोर्स के साथ पहुंचे सदर तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह ने जमीन पर अवैध कब्जेदारों के बाउंड्री पर लगाए गए पेड़ को जेसीबी की मदद से तोड़कर ढहा दिया गया। सदर तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह के अनुसार लंका थाने के रमना पुलिस चौकी को बनने के लिए राजस्व टीम ने कुछ दिन पहले जमीन की नापी कर कब्जेदारों से कब्जा हटाने के लिए नोटिस दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः किराएदार रखने से पहले देनी होगी थाने पर सूचना, ग्रामीण क्षेत्र में लागू हुई धारा 144

जल्द शुरू होगा चौकी निर्माण का काम

इसके बाद भी कब्जेदार नहीं हटे। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया है कि रमना चौकी बनने के लिए विभाग से अनुमति मिलने के बाद जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया।  दोबारा कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  जल्द ही चौकी निर्माण का काम शुरू होगा। अभी डाफी टोल प्लाजा के पास अस्थाई पुलिस चौकी से काम चलाया जा रहा है।  

जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार

 पिंडरा तहसील क्षेत्र के करखियांव गांव में किसानों ने जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी। किसान यूनियन लोकशक्ति द्वारा करखियांव में आयोजित सभा को संबोधित करते किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने करखियांव के किसानों को छलने का काम किया है।

किसानों को बिना मुआवजा दिए जमीन को अधिग्रहीत कर लिया। कोर्ट के आदेश का भी अवहेलना की गई है।  नेताओं ने कहा कि किसानों के मुआवजे के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री से बीते 8 सितंबर को मुलाकात की गई। आश्वासन मिलने के बाद भी कोई सहूलियत नहीं मिली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति (बिहार के प्रदेश अध्यक्ष) सोनेलाल सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष  धनंजय सिंह  तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव बिहार वशिष्ठ ने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed