फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal arms factory UP and Bihar police raid gun recovered in Ballia

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, यूपी और बिहार पुलिस का छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sun, 21 Mar 2021 09:34 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Sun, 21 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory UP and Bihar police raid gun recovered in Ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहों का जखीरा बरामद हुआ है। चार घंटों तक चली छापे की कार्रवाई में कई हथियार और उपकरण समेत कारतूस की पेटी बरामद हुई। यूपी के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार प्रदेश के अंतिम गांव नौरंगा में रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध असलहा फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। मौके से हथियार बनाने के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने हथियार के खरीद-फरोख्त करने वाले दो व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


सादे ड्रेस में एसओजी के दो पुलिसकर्मी अवैध राइफल खरीदने नौरंगा पहुंचे थे। दो पुलिसकर्मियों ने अवैध हथियार के सौदागर को पहले खुद ही धर दबोचने का प्रयास किया लेकिन हथियार माफिया हाथापाई पर उतर आया, तब पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस छावनी में तब्दील नौरंगा 

देखते ही देखते पूरा नौरंगा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस ने लगभग चार घंटे की संयुक्त कार्रवाई में नौरंगा व चक्की नौरंगा के कई घरों में छापा मारा। इस दौरान कार्बाइन, कई निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, असलहे, एक मैगजीन व एक पेटी कारतूस के अलावा असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए।

पुलिस ने हथियार के व्यवसायी सुरेंद्र ठाकुर उर्फ चुहिया के पुत्र अमरेंद्र ठाकुर व राजू शर्मा पुत्र केदार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।  छापे की कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी बैरिया राजेश कुमार तिवारी, एसएचओ हल्दी मनोज कुमार सिंह, रेवती यादवेंद्र पांडेय, बैरिया राजीव कुमार मिश्र आदि भारी संख्या में पुलिस बल, वज्र वाहन के साथ मौजूद रहे। 

दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, कार्बाइन सहित कुछ अन्य असलहे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ हो रही है। पुलिस टीम अभी भी छापा मार रही है। इसमें कई बड़े मामले सामने आ सकते हैं। - डॉ. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक , बलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed