Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT professor from Rajasthan who guided student to PhD on Chhath has herself become vrati in Varanasi

यूपी: छठ पर पीएचडी कराने वाली आईआईटी की प्रोफेसर खुद बनीं व्रती, राजस्थान से काशी आकर निभाई परंपरा

Mon, 16 Nov 2026 04:28 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 16 Nov 2026 04:28 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू की प्रोफेसर विनीता चंद्रा ने छठ महापर्व का व्रत कर अपने घर पर ही डूबते सूरज देव को अर्घ्य दिया। राजस्थान से आईं विनीता आईआईटी बीएचयू में छठ पर पीएचडी कराकर खुद व्रती बन गईं। काशी में उन्होंने परंपरा निभाई।

विज्ञापन
IIT professor from Rajasthan who guided student to PhD on Chhath has herself become  vrati in Varanasi
प्रो. विनीता चंद्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से आकर आईआईटी बीएचयू में प्रोफेसर बनीं। छठ पूजा पर पीएचडी कराकर खुद व्रती बन गईं। काशी में बस चुकीं प्रोफेसर विनीता चंद्रा ने अपने घर पर ही डूबते सूरज देव को अर्घ्य दिया। उनकी शोध छात्रा रहीं डॉ. प्रियंका यादव ने आईआईटी बीएचयू में ही तीन साल तक छठ पूजा पर पीएचडी पूरा किया। पीएचडी की डिग्री 2025 में अवॉर्ड हुई। प्रियंका अब झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। छठ पूजा पर झारखंड स्थित अपने घर से दउरा लेकर घाट पहुंची।
विज्ञापन


डॉ. प्रियंका यादव के अनुसार, उनकी प्रोफेसर और रिसर्च सुपरवाइजर भले ही राजस्थान की निवासी रही हों लेकिन काशी में पीएचडी कराते वक्त छठी मईया से उनका खासा लगाव हो गया। अब छठ पूजा का कठिन व्रत कर रहीं हैं। दो दिन पहले शुक्रवार को ही इसी पीएचडी के ही आधार पर ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम में भी छठ पूजा पर शोध पत्र प्रस्तुत किया गया। इसका टॉपिक भौतिक स्मृतियां: छठ पूजा में अनुष्ठानिक तकनीक और सांस्कृतिक निरंतरता था।
विज्ञापन


पीएचडी का टॉपिक एक जीवंत धर्म के रूप में छठ पूजा: मान्यताएं, प्रथाएं और उत्सव था। उन्होंने बिहार के पटना और मुंगेर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और झारखंड के साहिबगंज में लोक आधारित शोध किया गया। लोगों के रोजमर्रा में धर्म की भूमिका का भी अध्ययन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

IIT professor from Rajasthan who guided student to PhD on Chhath has herself become  vrati in Varanasi
परिवार के साथ आकांक्षा यादव - फोटो : अमर उजाला

मन्नत पूरी होने पर महिलाएं भरती हैं कोसी, हाथी को अर्पित करती हैं मिट्टी
शोध के दौरान पता चला कि व्रत करने वाली महिलाओं को परवैतिन कहा जाता है। मनौती की भी परंपरा बहुत मजबूत है। भक्त अपने परिवार के कल्याण, संतान प्राप्ति, अच्छे स्वास्थ्य, कॅरिअर की सफलता या पैसे से समृद्धि के लिए मन्नतें मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर कोसी भरते हैं यानी कि गन्ने के मंडप के नीचे दीये जलाए हुए मिट्टी के हाथियों को अर्पित करते हैं। यह प्रथा भक्त और देवता के बीच एक लेनदेन और आपसी संबंध को तैयार करती है जो धार्मिक और सामाजिक बंधनों को और मजबूत करती है। कोसिया और दंडवत जैसी परंपराएं पूजा को खास बना देती है।

काशी में सूर्य से जुड़ी सशक्त स्त्री ऊर्जा का रूप
काशी, पटना, मुंगेर, साहिबगंज में प्रचलित कई मौखिक कथाओं का दस्तावेजीकरण किया। इसमें छठी मईया को एक हीलक (चंगा करने वाली), रक्षक और सूर्य से जुड़ी एक सशक्त स्त्री ऊर्जा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह परंपरा क्षेत्रीय पहचान खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य को मजबूत करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed