फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT JEE Main Result 2021 Students write success story server upset to download result

IIT JEE Main Result 2021: जेईई मेंस में वाराणसी के छात्रों ने लिखी सफलता की इबारत

Wed, 15 Sep 2021 11:26 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 15 Sep 2021 11:26 PM IST
सार

वाराणसी जिले से करीब दस हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब परीक्षा के अंतिम चरण का परिणाम आने के बाद छात्रों को दाखिले का इंतजार है।
 

विज्ञापन
IIT JEE Main Result 2021 Students write success story server upset to download result
जेईई मेन परीक्षा 2021 का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए कराए गए ज्वाइंट इंट्रेंस एक्जाम 2021 का परीक्षा परिणाम मंगलवार देर रात जारी हुआ। चार चरणों में हुई परीक्षा में वाराणसी जिले से करीब दस हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब परीक्षा के अंतिम चरण का परिणाम आने के बाद छात्रों को दाखिले का इंतजार है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही छात्र परिणाम जानने में लग गए। हालांकि दोपहर तक सर्वर सही न चलने की वजह से परिणाम जानने के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद जब सर्वर कुछ सही हुआ तब जाकर परिणाम की सही जानकारी मिल सकी। इस बार एनटीए की ओर से चार चरणों में कराई गई परीक्षा में पहला चरण 23 से 26 फरवरी, दूसरा 15 से 18 मार्च और तीसरा चरण 27 से 30 अप्रैल और चौथे चरण की परीक्षा 24 से 28 मई तक कराई गई।
विज्ञापन


जेआरएस के अविरल को मिली 664वीं रैंक
जेईई मेंस की फाइनल परीक्षा के परिणाम में हर साल की तरह इस साल भी जेआरएस ट्यूटोरियल्स के छात्रों ने अच्छे रैंक के साथ सफलता हासिल की। इस बार 73 छात्रों ने 20 हजार के अंदर का रैंक प्राप्त किया। निदेशक एके झा ने बताया कि छात्रों में अविरल पांडेय ने 664वीं रैंक, अमन सिंह 1427, अभिनव कुमार 1840 और आयुष सिंह ने 1913वीं रैक हासिल कर परीक्षा पास की। निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओरिजेंस के छात्र गौरव सिंह ने बढ़ाया मान

एनटीए की ओर से कराई गई जेईई मेंस की परीक्षा में ओरिजेंस एडयूकेयर प्राइवेट लिमिटेड के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। निदेशकों में सुनील कुमार सिंह, विजयकांत शर्मा, आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि गौरव सिंह ने आल इंडिया में 235वीं रैंक प्राप्त कर वाराणसी में पहला और प्रत्युष ने 393 वीं रैंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आशीष त्रिपाठी 1408, विकास यादव 2024, अभय यादव 2232, उज्जवल यादव 2553, अगत शुक्ला 3377 रैंक के साथ सफल हुए। 

एलवन कोचिंग के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन 
जेईई मेंस में एलवन कोचिंग के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर सफलता अर्जित की। निदेशक दीपक जाजू, बृजेश सिंह, नागेंद्र सिंह, अरुण तिवारी ने बताया कि परीक्षा में बृजेश ने दो, सोनू 133, ब्रजेश 179, देवांशु 184, नितेश 250, अंकित 327, तरस 394, अविनाश ने 465 रैंक प्राप्त किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्रों ने अच्छे रैंक के साथ सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि कोचिंग में नए सत्र के लिए अगला बैच 20 सितंबर से शुरू होगा। इसमें शुरू में आने वाले 50 विद्यार्थियों को फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed