फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU will prepare the design of Transport Nagar scheme

Varanasi: ट्रांसपोर्ट नगर योजना की डिजाइन तैयार करेगा आईआईटी बीएचयू, विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण

Fri, 03 Jan 2025 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 03 Jan 2025 04:33 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट नगर योजना की डिजाइन आईआईटी बीएचयू तैयार करेगा। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यहां बनने वाली त्रिकोणीय हरित पट्टी के रूप में ग्रीन बेल्ट एरिया विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
IIT BHU will prepare the design of Transport Nagar scheme
बनारस हिंदू विश्वविद्याल (BHU) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ट्रांसपोर्ट नगर योजना के बेहतर डिजाइन के लिए वीडीए आईआईटी बीएचयू की मदद लेगा। इसके लिए वीडीए और आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों ने यहां का निरीक्षण किया। इस दौरान आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि रेन वाटर को एकत्र करने के लिए रिजर्व तालाब का निर्माण कराया जाए। इसकी डिजाइन वीडीए ने आईआईटी बीएचयू से मांगी है।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों ने बताया कि यहां बनने वाली त्रिकोणीय हरित पट्टी के रूप में ग्रीन बेल्ट एरिया विकसित किया जाएगा। इसमें प्लाटों के पीछे एल्युमिनियम टैंक बनवाए जाएंगे। इसके अलावा ओवरहेड टैंक का भी निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन


हरित पट्टी के लिए रेन वाटर स्टोर किया जाएगा। इसके लिए रिजर्व तालाब बनाया जाएगा। इसमें बारिश का पानी का तालाब में एकत्रित होगा। इससे यहां का वाटर लेवल रिचार्ज होगा। वीडीए ने इसके लिए आईआईटी बीएचयू से डिजाइन मांगी है। जिससे कि स्थल पर निर्माण कार्य में गति लाई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के प्रवेश द्वार के समीप रोड वाइंडिंग एरिया में लैंडस्कैपिंग एवं ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाएंगे। इसके लिए डेवलपर्स को जिम्मेदारी दी जाएगी। यहां लैंडस्कैपिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed