{"_id":"5d6831908ebc3e016968651a","slug":"iit-bhu-varanasi-news-vns480795931","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर खाने और सुविधाओं के लिए छात्राओं का रतजगा, सुबह मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर खाने और सुविधाओं के लिए छात्राओं का रतजगा, सुबह मानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में न्यू गर्ल्स हॉस्टल के मेस की गुणवत्ता पर तीन दिन में दूसरी बार सवाल उठाने वाली छात्राओं का धरना पूरी रात चला। बुधवार रात 11 बजे से शुरू धरना गुरुवार सुबह 5 बजे एक बार फिर निदेशक के आश्वासन पर समाप्त हुआ। निदेशक ने हॉस्टल में मेस व्यवस्था के साथ ही महाराज की व्यवस्था भी करने की बात कही। इसके अलावा बिजली, पेयजल सहित अन्य समस्याओं के समाधान की जानकारी भी दी। वहीं छात्राओं का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो फिर धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगी।
आईआईटी में पहले 26 अगस्त और अब 28 अगस्त को न्यू गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने मेस में दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए धरना दिया। इसमें उन्होंने मेन्यू के अनुसार खाना न दिए जाने, उसकी गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत निदेशक से की थी। इसके अलावा इंटरनेट नेटवर्किंग, पेयजल-बिजली आपूर्ति की समस्या भी बताई थी। 26 अगस्त के धरने के बाद 27 को आईआईटी निदेशक ने अधिकारियों संग बैठक कर मांगों पर कार्रवाई शुरू करा दी थी लेकिन अगले दिन 28 अगस्त को फिर छात्राएं रात में हॉस्टल से बाहर निकली और प्रदर्शन करने लगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह मेस व्यवस्था में बदलाव सहित अन्य मांगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़ी रहीं। छात्राओं ने बताया कि प्रशासन ने 50 छात्राओं के लिए मेस महाराज से मेस संचालन कराने की बात कही। बाद में एक सितंबर से 100 छात्राओं की व्यवस्था करने पर बात मानी गई।
आईआईटी प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
आईआईटी (बीएचयू) प्रशासन ने एमटेक और पीएचडी की छात्राओं की समस्या को लेकर गुरुवार को बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें हॉस्टल में वाई-फाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए संस्थान की इंस्टीट्यूट नेटवर्क कमेटी के टीम को दिल्ली रवाना किया गया। इससे एक सप्ताह में यह समस्या दूर होने की उम्मीद है। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता के लिए हॉस्टल एक्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा मॉनीटरिंग की जाएगी। स्टूडेंट पार्लियामेंट के वाइस प्रेसिडेंट हर्षित चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि हॉस्टल में छात्राओं से स्टूडेंट पार्लियामेंट के सदस्यों की बातचीत चल रही है। अधिकांश छात्राओं को भोजन से संबंधित कोई शिकायत नहीं है। कुछ छात्राओं ने अपनी समस्याएं बताईं हैं जिसके समाधान के लिए आईआईटी प्रशासन से वार्ता कर जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा। पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सहयोग करने की अपील की है।