फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update heat wave breaks record know weather report

तप रहा बनारस: तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े झुलसा रहे शरीर, गर्मी ने तोड़ी रिकॉर्ड; यहां जानें मौसम का हाल

Tue, 08 Apr 2025 01:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Apr 2025 01:38 PM IST
सार

Varanasi Weather Update: काशी में भीषण गर्मी ने अभी से लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Update heat wave breaks record know weather report
धूप में कुछ इस तरह जाती दिखीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज धूप और गर्म हवाओं ने काशीवासियों को खूब सताया। मंगलवार की सुबह से चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। उमस के चलते लोगों का दम घुटने लगा। सुबह 7 बजे ही दोपहर जैसा मौसम महसूस होने लगा। गर्मी और धूप के चलते सड़क पर न के बराबर वाहन दिख रहे थे। चिलचिलाती धूप की वजह से मंगलवार को पर्यटकों ने बोटिंग और घाटों से किनारा कर लिया।
विज्ञापन


दो साल की गर्मी का टूटा रिकॉर्ड
इस बीच वाराणसी सोमवार को प्रदेश का 5वां सबसे गर्म शहर बन गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक गर्मी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। सात अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 39.8 और 2024 में 36.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि सात अप्रैल 2022 को अधिकतम पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: नगर निगम कार्यालय के पास पेड़ से लटककर शख्स ने दी जान, अस्पताल पहुंचने पर मौत की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज, आगरा , झांसी और हमीरपुर के बाद बनारस सबसे ज्यादा तपने वाले जिले में शामिल रहा। तेज धूप की वजह से दोपहिया वाहन सवार परेशान दिखे। 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने बेचैनी बढ़ाए रखी। सूरज ढलने के बाद भी रात 9 बजे तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी सात अप्रैल को पड़ी है। मंगलवार को बादल छाए रह सकते हैं। बारिश का अनुमान भी है। 9 और 10 अप्रैल को तेज हवा चलने के साथ ही 11 अप्रैल को बादल मंडराने की उम्मीद है। वहीं, 12 अप्रैल को बादल के साथ ही बारिश भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: युवती से छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, 12 नामजद और 11 अज्ञात पर केस; नौ गिरफ्तार

पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रही
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रही है। इसका असर मंगलवार की शाम तक काशी में भी देखने को मिल सकता है। तेज हवा के बाद बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। हवा में नमी रहेगी। प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ समय-समय पर आते ही रहते हैं। कुछ-कुछ दिन में तापमान बढ़ेगा, फिर नीचे गिरेगा। यह सिलसिला चलता रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि मंगलवार के बाद पूर्वा हवा चलेगी। बादल आएंगे और तापमान गिरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed