फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Startups from Shark Tank India web show will participate in E-Summit-26 10,000 participants

IIT BHU: ई-समिट-26 में आएंगे शार्क टैंक इंडिया वेब शो के स्टार्टअप, शामिल होंगे 10 हजार प्रतिभागी; जानें खास

Fri, 23 Jan 2026 03:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 03:21 PM IST
सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले ई-समिट में 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों का जमावड़ा होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें उद्यमियों का भी जुटान होगा। विभिन्न मसलों पर गंभीर तरीके से चर्चा होगी।

विज्ञापन
IIT BHU Startups from Shark Tank India web show will participate in E-Summit-26 10,000 participants
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में आगामी 29 जनवरी से एक फरवरी तक ई-समिट-26 होगा। इसमें शो शार्क टैंक इंडिया सीरीज में शामिल स्टार्टअप्स भी भाग लेंगे। साथ ही 10,000 से ज्यादा प्रतिभागियों की मौजूदगी होगी। इसमें छात्र, उद्यमियों और पेशेवरों की भागीदारी होगी। 

विज्ञापन


वेंचर कैपिटल पैनल, गेमिंग, भारत के तेजी से बढ़ते गेमिंग इकोसिस्टम, मिलियन डॉलर पिच, स्टार्टअप एक्सपो आदि प्रमुख आकर्षण होंगे। सम्मेलन में 30 से ज्यादा प्रतिष्ठित वक्ता, निवेशक, नीति-निर्माता और सफल स्टार्टअप संस्थापक शामिल होंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की थीम जब आकांक्षा और क्रियान्वयन का संगम होता है, तभी उद्यमी जन्म लेते हैं है। यह सम्मेलन देशभर के छात्रों, स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लेकर आएगा। ई-समिट-26 में कई व्याख्यान, पैनल चर्चाएं, फायरसाइड चैट्स, कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं और स्टार्टअप प्रदर्शनी होगी। उद्यमों को मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और निवेश के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आकांक्षा और क्रियान्वयन के बीच की दूरी को पाटने का माध्यम
प्रो. राजनेश त्यागी ने कहा कि ई-समिट हमारे लिए आकांक्षा और क्रियान्वयन के बीच की दूरी को पाटने का माध्यम है। ई-समिट को भारत के सबसे बड़े छात्र-संचालित उद्यमिता आयोजनों में से एक माना जाता है उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 4 से ज्यादा पैनल चर्चाएं, 4 फायरसाइड चैट्स, इंटरएक्टिव कार्यशालाएं और 10 से ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक आयोजन शामिल हैं। इनका उद्देश्य व्यावहारिक और क्रियान्वयन-केंद्रित दृष्टिकोण देना है। अब तक ई-सेल 200 से अधिक स्टार्टअप्स को सहयोग कर चुका है, जिनमें 20 से अधिक छात्र-संस्थापित उद्यम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed