फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   IIT BHU started Stuti Bajaj Scholarship will get one crore first installment of 30 lakh released

BHU: एक करोड़ के दान से आईआईटी में शुरू होगी स्तुति बजाज स्कॉलरशिप, 30 लाख का चेक मिला

Thu, 10 Oct 2024 02:26 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 02:26 PM IST
सार

एक करोड़ के दान से आईआईटी में स्तुति बजाज स्कॉलरशिप शुरू होगी। पूर्व छात्रा स्तुति बजाज के माता-पिता एक करोड़ रुपये का दान देंगे। 30 लाख का पहला चेक जारी किया गया है। 

विज्ञापन
IIT BHU started Stuti Bajaj Scholarship will get one crore first installment of 30 lakh released
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में एक नई स्कॉलरशिप की शुरुआत की जा रही है। ये स्कॉलरशिप संस्थान की एक पूर्व छात्रा स्तुति बजाज के नाम से शुरू की जा रही है। स्तुति बजाज के माता पिता की ओर से संस्थान को मिलने वाली एक करोड़ी की दान राशि से ये स्कॉलरशिप शुरू होगी। स्तुति के माता-पिता ने बुधवार को 30 लाख की पहली किस्त संस्थान को सौंप दी है। स्तुति के जन्मदिन पर हर साल 24 सितंबर को आईआईटी की छात्रा को स्काॅलरशिप की तय राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


स्तुति बजाज आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की बीटेक छात्रा थी। पिछले साल, 22 दिसंबर को 35 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनकी याद में उनके माता-पिता नीता बजाज और राकेश बजाज ने एक करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने डीन प्रो. हीरालाल प्रामाणिक को पहली किस्त के तौर पर 30 लाख रुपये संस्थान को सौंप दिए। स्तुति बजाज रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर के परिवार की भी सदस्य थीं। उनके पिता पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दान में रोटरी क्लब ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। संस्थान प्रशासन ने इस दान की राशि से स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की ही गरीब छात्राओं को मिलेगी मदद

इस दान की राशि के पैसे से जरूरतमंद छात्राओं का सहयोग किया जाएगा। आईआईटी बीएचयू में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। पुरस्कार राशि हर साल तय की जाएगी, जो निधि के उपलब्धता के आधार पर होगी। ये स्कॉलरशिप हर साल 24 सितंबर को स्तुति के जन्मदिन पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed