फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Research students made cup-glasses and kulhads from stubble; Farmers will benefit greatly

IIT BHU: शोध छात्रों ने किया कमाल, पराली से बनाए कप-ग्लास और कुल्हड़; किसानों को होगा बड़ा फायदा

Sat, 06 Jan 2024 11:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 06 Jan 2024 11:48 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू के स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. प्रोद्युत धर के निर्देशन में शोध छात्रों ने पराली से कप, प्लेट, ग्लास, कुल्हड़ और स्ट्रा बनाया है।

विज्ञापन
IIT BHU Research students made cup-glasses and kulhads from stubble; Farmers will benefit greatly
पराली से बने उत्पाद के साथ आईआईटी बीएचयू के छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

पराली से होने वाले प्रदूषण से निजात की आईआईटी बीएचयू ने नई तकनीक ढूंढ निकाली है। संस्थान के स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. प्रोद्युत धर के निर्देशन में शोध छात्रों ने पराली से कप, प्लेट, ग्लास, कुल्हड़ और स्ट्रा बनाया है। पराली के बने ये उत्पाद न सिर्फ पर्यावरण के लिए उपयोगी होंगे बल्कि सेहत को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। बीते दो जनवरी को ही इस तकनीक को पेटेंट भी मिल गया है।

विज्ञापन

प्रो. प्रोद्युत धर ने बताया कि पराली से बनाए गए इन उत्पादों में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया। बाजार में मिलने वाले डिस्पोजेबल ग्लास और कप के ऊपर भी केमिकल की कोटिंग की जाती है। पराली से इन उत्पादों को बनाने के लिए हमने एग्रोकेमिकल का इस्तेमाल किया है। ये सेहत के लिए किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं है। ये उत्पाद पूरी तरह से प्राकृतिक हैं। खास बात ये है कि इसमें रखे जाने वाले खाद्य पदार्थ एक सीमित समय तक गर्म भी रहेेंगे। प्रो. धर ने बताया कि बीते दो जनवरी को इसे पेटेंट भी मिल गया है।

विज्ञापन

 

किसानों को होगा फायदा

प्रो. धर के मुताबिक पराली जलाने का सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण को होता है लेकिन इससे किसान भी परेशान रहते हैं। अब पराली का इस्तेमाल जब वृहद स्तर पर इन उत्पादों को बनाने में होगा तो इसका फायदा किसानों को भी होगा। किसानों से पराली खरीदे जाएंगे तो उनके लिए ये एक कमाई का जरिया भी बन जाएगा।

हैदराबाद के इनोवेशन फेयर में होगा प्रदर्शित

आईआईटी हैदराबाद में 18 जनवरी से होने वाले रिसच एंड डेवलपमेंट इनोवेशन फेयर इनवेंटिव में आईआईटी बीएचयू का ये प्रोजेक्ट भी शामिल होगा। सस्टेनेबल मैटेरियल कैटेगरी में इन उत्पादों को वहां प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed