फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU recruitment of teaching assistant for PhD students apply starts in varanasi

IIT BHU: शोध छात्रों के लिए नौकरी का शानदार मौका, बेहतरीन होगी सैलरी; सप्ताह में 8 घंटे की ड्यूटी, आवेदन शुरू

Wed, 26 Mar 2025 11:27 AM IST
प्रगति चंद हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Mar 2025 11:27 AM IST
सार

Varanasi Latest News: आईआईटी बीएचयू में शोध छात्रों के लिए नौकरी का शानदार मौका है। यहां प्रवेश लेने वाले छात्र अपने ही संस्थान में नौकरी कर सकेंगे। उन्हें 37 हजार रुपये वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन
IIT BHU recruitment of teaching assistant for PhD students apply starts in varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में 2025-26 सत्र से पीएचडी एडमिशन लेने वाले छात्र अपने ही संस्थान में नौकरी भी कर सकेंगे। इंजीनियरिंग की 19 ब्रांच में 340 पदों पर इंस्टीट्यूट असिस्टेंटशिप (शिक्षण सहायक) की नियुक्ति होगी। इन्हें मासिक 37 हजार रुपये वेतन भी दिए जाएंगे। संस्थान की ओर से पीएचडी में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा 38 इंस्टीट्यूट असिस्टेंट सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अप्वाइंट किए जाएंगे। वहीं, केमिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में 30-30 असिस्टेंटशिप कराई जाएगी। इस नियुक्ति के बाद छात्र पीएचडी करते हुए विभागों के शिक्षण कार्य में मदद करने के साथ ही लैब के रिसर्च कार्य में प्रोफेसरों और वैज्ञानिकों के साथ रहेंगे। पद के लिए छात्र को विभागों और स्कूलों द्वारा हर सप्ताह में आठ घंटे तक की ड्यूटी दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; नई व्यवस्था: वाराणसी में हॉस्टल और निजी कोचिंग संस्थानों को भी लेना होगा लाइसेंस, छात्र संख्या के हिसाब से लेंगे कर

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर ढंग से ड्यूटी करने पर मिलेगा प्रमोशन

शैक्षणिक कार्यक्रम में संतोषजनक प्रदर्शन और सेमेस्टर वाइज बेहतर ढंग से ड्यूटी करने पर इस पद नवीनीकरण या प्रमोशन भी किया जाएगा। पहली बार कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में जय चौधरी सॉफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर के तहत 4 रिसर्च स्कॉलरों को भर्ती किया जाएगा। जिन छात्रों को स्पॉन्सर्ड कैटेगिरी, कोई फेलोशिप या इंडस्ट्री के तहत रजिस्ट्रेशन हुआ है तो उन्हें इंस्टीट्यूट असिस्टेंटशिप में शामिल नहीं किया जाएगा और न तो अलग से कोई पैसा मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें; कोर्ट का फैसला: बिजली चोरी में 94 साल के उद्यमी दीनानाथ झुनझुनवाला 17 साल बाद दोषी करार, भारी जुर्माना भी लगा

माइनिंग और मेटलर्जिकल में 53 पदों पर भर्ती

माइनिंग में 27, मेटलर्जिकल में 26, फिजिक्स में 25, ह्यूमैनिटीज में 20, इलेक्ट्रिकल में 19, सिरेमिक, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में 18-18 सीटों पर प्रवेश होगा। केमेस्ट्री के 15, फार्मास्यूटिकल से 14, मैथमेटिकल में 13, बायो केमिकल से 12, बायो मेडिकल में 9, आर्किटेक्चर में 6, मटेरियल साइंस में 5, इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट 4 और सिस्टम इंजीनियरिंग में 3 सीटों पर प्रवेश होगा। सिविल इंजीनियरिंग में 2 सीट सुपर न्यूमेरी के तहत भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed