फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU provide technical help government in setting up pharma park MoU signed with UPSIDA

UP: फार्मा पार्क बनाने में सरकार को तकनीकी मदद देगा IIT BHU, यूपीसीडा के साथ हुआ MoU; जानें खास

Thu, 10 Apr 2025 05:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 05:35 AM IST
सार

दवाओं के मामले में यूपी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईआईटी-बीएचयू ने यूपीएसआईडीए के साथ दो दिन पहले एक समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
IIT BHU provide technical help government in setting up pharma park MoU signed with UPSIDA
समझाैते के दाैरान अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU: आईआईटी-बीएचयू की मदद से यूपी फार्मा इंफ्रास्ट्रक्चर का हब बनेगा। आईआईटी-बीएचयू और यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) के साथ मिलकर बुंदेलखंड के ललितपुर में 1472 एकड़ जगह में फार्मा पार्क विकसित करेगा। 

विज्ञापन


संस्थान स्थित फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों को इंडस्ट्रीज समर्थित प्लेसमेंट और स्किल विकसित किया जाएगा। फार्मास्यूटिकल रिसर्च और डेवलपमेंट कर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर किया जाएगा। जिससे फार्मा पार्क तैयार करने में तकनीकी मदद मिले। 
विज्ञापन


इस पार्टनरशिप से दवा सेक्टर में काम करने के लिए हजारों की संख्या में नौकरियां भी आएंगी। यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उत्तर प्रदेश में फार्मा हब के नए युग की शुरुआत हो रही है। फार्मा इंडस्ट्री का भविष्य काफी शानदार होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT BHU provide technical help government in setting up pharma park MoU signed with UPSIDA
एमओयू के बाद हाथ मिलाते आईआईटी-बीएचयू और यूपीसीडा के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल सीएम योगी ने की थी घोषणा
आईआईटी-बीएचयू के फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से फार्मा तकनीक पर रिसर्च शुरू किए जाएंगे। यहां पर पेटेंट की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही दवाओं के खोज को ग्राउंड पर उतारकर तकनीकी हस्तांतरित कर दी जाएगी। 

प्रदेश सरकार ने पिछले साल ही इस पार्क को विकसित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में 10 अगस्त को इसकी जानकारी दी थी। इस फार्मा पार्क को तैयार करने के काम में तेजी लाते हुए अब आईआईटी-बीएचयू के साथ समझौता किया गया है। पार्क के लिए पांच गावों को भी चिह्नित कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed