Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU polluted pond will be cleaned by floating iland

तकनीक: बिना केमिकल मिलाए तालाब की होगी सफाई, फ्लोटिंग आईलैंड से किया जाएगा काम; IIT BHU के छात्र कर रहे तैयार

Thu, 21 Nov 2024 04:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Nov 2024 04:26 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में पहली बार फ्लोटिंग आईलैंड से प्रदूषित तालाब साफ होगा। फ्लोटिंग आईलैंड छात्रों द्वारा मजदूरों की मदद से तैयार किया जा रहा है। फ्लोटिंग आईलैंड बांस और रस्सी से बनाए जा रहे हैं। इन पर पौधे रोपे जाएंगे।   

विज्ञापन
IIT BHU polluted pond will be cleaned by floating iland
आईआईटी बीएचयू में डायरेक्टर ऑफिस के पास तैयार कराए जा रहे फ्लोटिंग आइलैंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में पहली बार फ्लोटिंग आईलैंड से तालाब की सफाई होगी। जैविक तरीके से बिना केमिकल मिलाए पूरे तालाब के जल को साफ किया जाएगा। इन फ्लोटिंग आईलैंड पर पौधे रोपे जाएंगे जो तालाब की सफाई में बायो फिल्टर का काम करेंगे। पौधों की जड़ें तालाब की गहराई में जाकर प्रदूषक तत्वों और गंदगी को सोखेंगी।

विज्ञापन


संस्थान के बायो केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र इस फ्लोटिंग आईलैंड को बनाने का काम कर रहे हैं। उनकी मदद के लिए मजदूरों को भी लगाया गया है। बांस और रस्सी की मदद से पांच फ्लोटिंग आईलैंड तैयार किए जा रहे हैं। इसे चारपाई की तरह से बुना जा रहा है। ये फ्लोटिंग आईलैंड निदेशक कार्यालय के तालाब में तैराए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये तालाब बीएचयू की स्थापना यानी कि साल 1916 से भी पुराना बताया जाता है। आसपास गांव के हजारों लोग इस प्रदूषित तालाब में ही छठ पूजा करते हैं। पहला आईलैंड शुक्रवार तक तालाब में उतार दिया जाएगा। बाकी चारों को 2-2 दिन के अंतराल में तालाब में तैराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे काम करेगा फ्लोटिंग आईलैंड

IIT BHU polluted pond will be cleaned by floating iland
आईआईटी बीएचयू में डायरेक्टर ऑफिस के पास तैयार कराए जा रहे फ्लोटिंग आइलैंड। - फोटो : अमर उजाला
ये फ्लोटिंग आईलैंड दो तरह से तालाब की सफाई करते हैं। पहला आईलैंड पर रोपे गए पौधों की जड़ें प्रदूषण तत्वों और पोषक तत्वों दोनों को अवशोषित करेंगे। दूसरा तरीका है बायो फ्लेम। इसमें पौधों की जड़ें पानी की गहराई में जाएंगी। जड़ के ऊपर अपने आप बायो फ्लेम बनने लगती है। ये पानी में मौजूद केमिकल और जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन, फाॅस्फेट आदि को सोख लेंगी।
 
क्या कहते हैं अधिकारी
प्रोजेक्ट के तहत फ्लोटिंग आईलैंड के जरिये तालाब की सफाई कराई जाएगी। इस फ्लोटिंग आईलैंड में तीन-चार तरह के वैजयंती के पौधे लगाए जा रहे हैं। ये पौधे तालाब में जमी काई को खा जाते हैं। इससे पानी में शैवाल नहीं उगेंगे और तालाब स्वच्छ रहेगा। संस्थान के बायो केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. एएस धोले और उनके बीटेक छात्र अपने प्रायोगिक कार्य के अंतर्गत इस काम को कर रहे हैं। -स्वाति बिस्वास, प्रमुख, प्रेस एवं पत्राचार प्रकोष्ठ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed