{"_id":"6545d0958aef66af0f0e3ca8","slug":"iit-bhu-police-could-reach-only-two-suspects-in-48-hours-it-is-not-certain-whether-they-are-the-accused-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: 48 घंटे में सिर्फ दो संदिग्ध तक पहुंच पाई पुलिस, ये ही आरोपी हैं ये भी तय नहीं; पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: 48 घंटे में सिर्फ दो संदिग्ध तक पहुंच पाई पुलिस, ये ही आरोपी हैं ये भी तय नहीं; पूछताछ जारी
Sat, 04 Nov 2023 10:34 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:34 AM IST
सार
आईआईटी बीएचयू के न्यू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बीटेक की छात्रा बुधवार की रात अपने एक दोस्त के साथ टहलने निकली थी। छात्रा के अनुसार रात 1:30 बजे के लगभग परिसर में कर्मन बाबा मंदिर के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने जिलाबदर रह चुके एक युवक और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया है। सुसुवाही इलाके से पकड़े गए इन युवकों क सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर पकड़ा है। युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ तो पुलिस ने दबिश देकर उसे और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। घटना के समय की दोनों के मोबाइल की लोकेशन के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बुझ गया इकलौता चिराग: नो एंट्री में आए ट्रैक्टर ने कक्षा छह के छात्र को कुचला, मौत; सीमा विवाद में उलझी पुलिस
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के न्यू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बीटेक की छात्रा बुधवार की रात अपने एक दोस्त के साथ टहलने निकली थी। छात्रा के अनुसार रात 1:30 बजे के लगभग परिसर में कर्मन बाबा मंदिर के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाकर भाग निकले। छात्रा की शिकायत के आधार पर लंका थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जांच के क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शुक्रवार की शाम तक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बीएचयू आईआईटी परिसर, हैदराबाद गेट से लेकर बाईपास और करौंदी मार्ग, बीएचयू मेन गेट से लंका-रविदास गेट मार्ग पर लगे तकरीबन 170 से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस बीच सुसुवाही क्षेत्र निवासी एक युवक और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच और लंका थाने की पुलिस की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है। उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। पूरी उम्मीद है कि तीनों आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।