फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU: Placement starts from December 1, 326 companies give jobs to IIT students in 2023

IIT BHU: एक दिसंबर से प्लेसमेंट शुरू, 2023 में 326 कंपनियों ने आईआईटी के छात्रों को दी नौकरी; पढ़ें आंकड़े

Sat, 25 Nov 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 25 Nov 2023 10:11 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू का प्लेसमेंट 30 नवंबर की रात 12 बजे के बाद यानी 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। तैयारियां भी तेज हो गई हैं। संस्थान के साथ छात्र-छात्राओं ने भी इंटरव्यू के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
IIT BHU: Placement starts from December 1, 326 companies give jobs to IIT students in 2023
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले पांच साल में आईआईटी बीएचयू के विद्यार्थियों को नौकरी देने में देसी और विदेशी कंपनियों ने दिलचस्पी दिलाई है। 2018-19 में 172 कंपनियों ने 837 छात्रों को नौकरी दी थी। 2022-23 में 326 कंपनियां नौकरी देने पहुंची थी। अलग-अलग कंपनियों ने 1094 छात्र-छात्राओं को करोड़ों का पैकेज दिया था। इस साल संस्थान को पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा कंपनियों के आने के साथ ही ज्यादा प्लेसमेंट और पैकेज की उम्मीद है।

विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू का प्लेसमेंट 30 नवंबर की रात 12 बजे के बाद यानी 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। तैयारियां भी तेज हो गई हैं। संस्थान के साथ छात्र-छात्राओं ने भी इंटरव्यू के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। पिछले तीन माह से प्लेसमेंट में बैठने के लिए टेस्ट लिया जा रहा है। 2018 में यूएई की एक कंपनी ने 3 छात्रों को 1.52 करोड़ का पैकेज दिया था। वहीं, एक छात्र को 1.06 करोड़ का सालाना पैकेज मिला था। साल 2019 में 1.25 से 1.75 करोड़ का पैकेज मिला था। 2020 और 2021 में भी छात्रों को करोड़ों का ऑफर मिला था। अभी तक का सबसे ज्यादा पैकेज 2.16 करोड़ का रहा है। इस साल ये रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।

विज्ञापन

सत्र             कंपनियां             प्लेसमेंट

2018-19 172             837

2019-20 225             898

2020-21 267             780

2021-22 316             1078

2022-23 326             1094

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed