फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU placement offers and packages decreased trend of startups and software companies increased

IIT BHU: आईआईटी प्लेसमेंट के ऑफर और पैकेज घटे, स्टार्टअप-सॉफ्टवेयर कंपनियों का बढ़ा रुझान

Mon, 09 Dec 2024 04:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Dec 2024 04:14 PM IST
सार

आईआईटी प्लेसमेंट के ऑफर और पैकेज घट गए हैं। अब स्टार्टअप और सॉफ्टवेयर कंपनियों का रुझान बढ़ गया है। प्लेसमेंट के चार दिन बाकी हैं। उधर, संस्थान का दावा है कि पहले फेज में एक हजार नौकरियां मिलेंगी। 

विज्ञापन
IIT BHU placement offers and packages decreased trend of startups and software companies increased
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट की दर धीमी हो गई हैं। रविवार यानी आठ दिनों में प्लेसमेंट का आंकड़ा एक हजार पार नहीं कर सका। तीन दिन पहले तक 881 छात्र-छात्राओं को नौकरी के ऑफर मिले थे। अब अधिकतम पैकेज का ग्राफ भी गिर गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अधिकतम पैकेज अब घटकर 35 से 40 लाख रुपये तक आ चुका है। वहीं, न्यूनतम पैकेज 20 लाख से भी नीचे आ गया है। हालांकि, संस्थान में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोआर्डिनेटर प्रो. सुशांत श्रीवास्तव का दावा है कि प्लेसमेंट काफी बेहतर चल रहा है। 900 से ज्यादा छात्रों को नौकरी मिल गई है। पहले फेज के प्लेसमेंट में एक हजार नौकरियां दिला दी जएंगी। आईआईटी बीएचयू प्लेसमेंट के मामले में देश में नंबर वन संस्थान होगा।
विज्ञापन


प्रो. सुशांत श्रीवास्तव के मुताबिक बीटेक-एमटेक और पीएचडी के 1506 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन, पीएचडी के छात्र अपनी उच्च शिक्षा को जारी रखना चाहते हैं। वे थीसिस पूरा करने के बाद ही नौकरी करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें इस गिनती में शामिल नहीं किया जाता। ऐसे में बीटेक, एमटेक और आईडीडी को मिलाकर कुल 1400 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन है। अब तक 910 से ज्यादा छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हो गया है। इस तरह से प्लेसमेंट के पहले फेज में हम 1000 ज्यादा छात्रों को नौकरी दिलाने में समर्थ होंगे। पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हाई फ्रिक्वेंसी ट्रेडिंग और डाटा एनालिटिक्स कंपनियों ने लगाया ड्राइव
प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि स्टार्टअप कंपनियों ने बड़े स्तर नौकरियां दीं। इस बार सॉफ्टवेयर, हाई फ्रिक्वेंसी ट्रेडिंग और डाटा एनालिटिक्स कंपनियों का रुझान कुछ ज्यादा दिख रहा है। उन्हें हाई पैकेज पर जॉब ऑफर किए हैं। छात्र-छात्राओं का झुकाव भी इन कंपनियों की तरफ ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed