आईआईटी बीएचयू: पीएचडी की 340 सीटों पर 3207 दावेदार, इस दिन शुरू होगी दाखिले की इंटरव्यू प्रक्रिया
Varanasi News: आईआईटी-बीएचयू में पीएचडी की 340 सीटों पर 3207 दावेदार हैं। वहीं दाखिले की इंटरव्यू प्रक्रिया 12 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएचडी दाखिले की इंटरव्यू प्रक्रिया 12 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को ही इन 23 विभागों के उच्च स्तरीय लैब में शोध करने के लिए प्रवेश मिलेगा। अभी तक संस्थान ने 3 हजार से ज्यादा आवेदनों की स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया है। अब इनमें चयनित हुए अभ्यर्थियों को अंतिम परीक्षा इंटरव्यू में बैठना होगा।
परंपरागत विषयों के अलावा इस बार आईआईटी में शुरू किए गए कई नए तरह के शोध कार्यक्रमों में अच्छी रूझान दिखी है। इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, सिस्टम इंजीनियरिंग, जय चौधरी सेंटर, विश्वश्वरैया सेंटर में कुल 100 आवेदन आ चुके हैं। जबकि सीटें करीब 10 ही हैं।
परंपरागत विषयों की बात करें तो सबसे ज्यादा बायो मेडिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी करने के लिए आवेदन आए हैं। इसमें से 451 को चयनित कर इंटरव्यू में बुलाया गया है। इसके बाद ह्यूमैनिटीज स्टडी में 397, फिजिक्स में 298, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग विभाग में 284 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें; Varanasi: सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैराकी का अभ्यास करना होगा महंगा, हर महीने देने होंगे इतने रुपये
फार्मेसी में 279, केमेस्ट्री में 243, मैथमेटिकल साइंस में 198, सिविल इंजीनियरिंग में 193, मटेरियल साइंस में 134, केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी में 129, कंप्यूटर साइंस में 124 और इसी विभाग के जय चौधरी सेंटर में 51, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 89, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में 27, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 79, इसी विभाग के सिस्टम इंजीनियरिंग में 15, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 58, विश्वश्वरैया सेंटर में सात, मेटलर्जिकल में 53, माइनिंग इंजीनियरिंग में 65 और आर्किटेक्चर में 33 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।