फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Patent on making eco friendly straws using microwave technology

IIT BHU: माइक्रोवेव तकनीक से इको फ्रेंडली स्ट्रॉ बनाने पर पेटेंट, उत्पादन भी संभव; जानें खास

Wed, 16 Apr 2025 11:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 11:39 AM IST
सार

इको फ्रेंडली और किफायती स्ट्रॉ बनाकर आईआईटी-बीएचयू के वैज्ञानिकों ने नयापन हासिल किया है। धान, गेहूं, सरसों के डंठल और पपीते के वेस्ट से भी स्ट्राॅ बनाया गया था। इस काफी चर्चित हो रहा है।

विज्ञापन
IIT BHU Patent on making eco friendly straws using microwave technology
IIT BHU में हुआ रिसर्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू के वैज्ञानिकों ने माइक्रोवेव तकनीक से वेस्ट बायोमास लेकर इको फ्रेंडली और किफायती स्ट्रॉ बनाने में कामयाबी पाई है। ये प्लास्टिक और कागज के स्ट्रॉ से ज्यादा टिकाऊ हो सकता है। 

विज्ञापन


प्लास्टिक से होने वाले शारीरिक नुकसानों को भी रोकेगा। इन स्ट्रॉ को कम लागत में तैयार किया गया है, जिससे इनका उत्पादन व्यावसायिक रूप से भी संभव है। आई साइंस नाम से सेल और फूड केमेस्ट्री नाम से एल्सेवियर जर्नल में ये रिसर्च प्रकाशित हो चुका है। पेटेंट और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर भी कर दी गई है। इससे पहले धान, गेहूं, सरसों के डंठल और पपीते के वेस्ट से भी स्ट्रॉ बनाया गया है।
विज्ञापन


बायो केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रद्युत धर और शोध छात्र रोहित राय ने बांस के वेस्ट और जिलेटिन से स्ट्रॉ तैयार किया है। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि डॉ. प्रद्युत धर और टीम को बधाई। ये ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ की दिशा में बड़ा कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादन भी संभव
स्ट्रॉ को कम लागत में तैयार किया गया है। व्यावसायिक रूप से इसका उत्पादन भी संभव है। इस इनोवेशन के लिए भारत सरकार ने पेटेंट दिया है। इसका नंबर : 557472 और शीर्षक है- बायोडिग्रेडेबल बांस आधारित पेय स्ट्रॉ और इसे तैयार करने की विधि। वैज्ञानिकों की ओर से तकनीक ट्रांसफर कर दी गई है।

व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं होता
बीएचयू में वित्त और कॉर्पोरेट प्रकोष्ठ की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मंगलवार को वाणिज्य संकाय के एनेक्स 'ए' सभागार में 70 छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। प्रो. डी साहू ने अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्धों के भू-राजनीतिक प्रभावों पर बताया कि ऐसे संघर्ष वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को बाधित करते हैं। लंबे समय तक चलने वाले व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed