फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU misdeed accused have connection with political party, Akhilesh and Ajay Rai posted photos on social

IIT BHU: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का राजनीतिक पार्टी से संबंध, खूब भड़के अखिलेश और अजय राय

Sun, 31 Dec 2023 01:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 31 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए एक्स पर पोस्ट लिखा है।  

विज्ञापन
IIT BHU misdeed accused have connection with political party, Akhilesh and Ajay Rai posted photos on social
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों कुणाल पांडेय, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल का कनेक्शन भाजपा से बताया जा रहा है। तीनों आरोपी भाजपा के आईटी सेल से जुड़े हैं। जिसमें कुणाल पांडेय भाजपा वाराणसी में आईटी सेल का संयोजक, सक्षम पटेल भाजपा आईटी सेल का सह संयोजक और आनंद उर्फ अभिषेक चौहान भाजपा आईटी सेल का कार्य समिति सदस्य है।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं के साथ तीनों आरोपियों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। वहीं विपक्ष भी अब भाजपा को आड़े हाथों ले रहा है। 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने लिखा, ये हैं भाजपा के दिग्गज नेताओं की छत्रछाया में सरेआम पनपते और घूमते भाजपाइयों की वो नयी फसल, जिनकी ‘तथाकथित ज़ीरो टॉलरेंस सरकार’ में दिखावटी तलाश जारी है। सूचनार्थ : ये भाजपा के सर्वोच्च नेताओं से अभयदान प्राप्त वो भाजपाई हैं जिन पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एक छात्रा के साथ अभद्रता की सीमाएँ पार करने का आरोप है। प्रश्नार्थ : क्या नारी के सम्मान से खिलवाड़ करनेवाले भाजपाइयों को खुली छूट जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस से अजय राय ने भी एक्स पर आरोपियों की तस्वीरें शेयर करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। 
 

बता दें कि आईआईटी बीएचयू में एक नवंबर की रात बुलेट सवार तीन युवकों ने बंदूक दिखाकर एक छात्रा के कपड़े उतरवाए। उन्होंने छात्रा को किस किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसका वीडियो भी बनाया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed