फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   iit bhu invent the technic of for polluted water of river

नदियों का प्रदूषित जल शुद्ध करने की आईआईटी बीएचयू ने निकाली राह

Mon, 01 May 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 01 May 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
iit bhu invent the technic of for polluted water of river
आईआईटी बीएचयू - फोटो : demo pic
 नदियों और नालों का दूषित जल साफ और निर्मल बनाने की तकनीक आईआईटी बीएचयू के पुरातन छात्र डॉ. आरएस दुबे ने ईजाद की है।
विज्ञापन


केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र रहे डॉ. दुबे ने 15 साल के प्रयास के बाद ‘सिक्वेंसिंग इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रिएक्टर’ तकनीक तैयार की है जिससे दूषित जल साफ किया जा सकता है। रविवार को कुलपति आवास पर उन्होंने इसका प्रदर्शन भी वीसी प्रो. जीसी त्रिपाठी के समक्ष किया। 

डॉ. दुबे ने सुंदरपुर और नगवां से असि नदी के जल के दो नमूने लिए। ‘सिक्वेंसिंग इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रिएक्टर’ तकनीक से उन्होंने पांच मिनट में दूषित जल को शुद्ध करके दिखा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में अवजल शोधन की तकनीक विदेशी है और महंगी भी जबकि ये तकनीक वैदिक सिद्धांतों पर आधारित है और सस्ती व स्वदेशी भी। इस प्रौद्योगिकी की इकाई लगाने के लिए अतिरिक्त जगह की जरूरत भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सीवेज लाइन बिछाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका दावा है कि इस तकनीक के जरिये नदियों को स्वच्छ किया जा सकता है। उन्होंने इसका पेटेंट भी करा लिया है।

इस मौके पर महामना सेंटर फॉर रीवर डेवलपमेंट एंड वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट के समन्वयक प्रो. बीडी त्रिपाठी, प्रो. एसके सिंह, प्रो. रोएना सिंह, प्रो. ओएन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed