फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU has filed 555 patents, 266 have been granted, and 289 are awaiting approval.

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू ने दाखिल किए 555 पेटेंट, 266 स्वीकृत, 289 स्वीकृति के इंतजार में

Thu, 19 Feb 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU has filed 555 patents, 266 have been granted, and 289 are awaiting approval.
आईआईटी बीएचयू ने अब तक 555 नई खोजें की जिनके पेटेंट दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें से 266 पेटेंट स्वीकृत हो गए हैं। वहीं, अभी भी 289 पेटेंट स्वीकृति के इंतजार में है। एबीएलटी-4 हॉल में एक दिन की बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता कार्यशाला में ये जानकारियां दी गईं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से इसका आयोजन किया गया था। कार्यक्रम उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रो. प्रदीप पाइक ने पेटेंट से जुड़ी जानकारियां दी। विशेषज्ञ वक्ता डॉ. श्वेता शर्मा ने बौद्धिक संपदा अधिकारों की मूल अवधारणा, महत्व और अलग-अलग रूपों को बताया। उन्होंने पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन और भौगोलिक संकेत से परिचय कराया। भारतीय पेटेंट अधिनियम, 1970 के प्रमुख प्रावधानों, पेटेंट योग्यता मानदंड, पूर्व कला खोज और धारा 3 व 4 के तहत पेटेंट न होने योग्य आविष्कारों की भी जानकारी दी। वक्ता डॉ. गीतिका सुयाल ने पेटेंट फाइलिंग प्रक्रिया, आविष्कार प्रकटीकरण तंत्र, भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट आवेदन की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed