{"_id":"6a508132eea878a131025e60","slug":"iit-bhu-female-student-molestation-case-testimony-of-second-investigating-officer-concluded-in-varanasi-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, दूसरे विवेचक की गवाही पूरी, अब 13 जुलाई को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, दूसरे विवेचक की गवाही पूरी, अब 13 जुलाई को होगी सुनवाई
Fri, 10 Jul 2026 10:51 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:51 AM IST
सार
वाराणसी में आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दूसरे विवेचक की गवाही पूरी हो चुकी है। अब 13 जुलाई को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में बृहस्पतिवार को आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के दूसरे विवेचक शिवाकांत मिश्रा अदालत में गवाह के रूप में पेश हुए। सुनवाई के दौरान आरोपित कुणाल पांडे और सक्षम पटेल की ओर से अधिवक्ता ने विवेचक से जिरह पूरी कर ली। वहीं, आरोपी आनंद चौहान उर्फ अभिषेक की ओर से जिरह पहले ही पूरी हो चुकी है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। अभियोजन के अनुसार, दो नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में आईआईटी की एक छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान कुणाल पांडे, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल के नाम सामने आने पर उन्हें आरोपी बनाया गया। मामले के पहले विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव का बयान पहले ही अदालत में दर्ज हो चुका है, जबकि दूसरे विवेचक शिवाकांत मिश्रा की गवाही लंबित थी, जिस पर अब जिरह पूरी हो गई।
विज्ञापन