{"_id":"5a623be24f1c1ba0268b559f","slug":"iit-bhu-annual-fest-kashi-yatra-first-day-celebration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी यात्राः आईआईटी बीएचयू में दिखा कला-संस्कृति, संगीत और साहित्य का अनूठा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी यात्राः आईआईटी बीएचयू में दिखा कला-संस्कृति, संगीत और साहित्य का अनूठा संगम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू में टेक्नोक्रेट्स ने रैंप पर धाक जमा दी। परफारमेंस ऐसी कि पेशेवर मॉडल्स भी ईर्ष्या करने लगें। रैंप पर उनकी आंखों में झलकता आत्मविश्वास और सधे कदम देखते ही बने। यह देख हर कोई बोल उठा, बिंदास निगाहें, बेबाक अदाएं...।
इसके साथ ही, कला-संस्कृति, संगीत और साहित्य के अलग-अलग रंग ‘काशी यात्रा’ में शुक्रवार को दिखे। क्विज, लाइव स्केचिंग के साथ ही उन्होंने महोत्सव में अभिनय और गीत-संगीत के रंग भरे। ड्रम, गिटार, बैंड की भव्य प्रस्तुतियों के साथ रैंप पर कैटवॉक कर अपनी नाजोअदा बिखेरी।
आईआईटी परिसर में 21 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर बनारस, दिल्ली, पटना, सूरत, अहमदाबाद, रायपुर, इलाहाबाद आदि जगहों से आए प्रतिभागियों में गजब का उत्साह दिखा।
विज्ञापन
हुल्लड़ शीर्षक पर आधारित कार्यक्रम में 10 टीमों के प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषय पर नाटक का मंचन कर सभी का ध्यान आकृष्ट किया। इसमें संकेत के नेतृत्व में उतरी आईआईटी बीएचयू की टीम ने फांसीवाद विषयक नाटक का मंचन कर यह बताया कि किस तरह कम संख्या में रहने वाले लोगों की आवाजों को दबाया जा रहा है।
इसके बाद टेक टू विषयक नाटक में यह बताने की कोशिश की जीवन में सभी को दुबारा अवसर मिलना चाहिए। अगर कोई छात्र फेल हो जाए या गलती हो जाए तो दुबारा उसे कमी सुधारने का अवसर मिले तो वह बेहतर करेगा।

Trending Videos
धुन से सभी का मन मोहा
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
उधर लखनऊ से आफरीन हुसैन, पूजा तिवारी के नेतृत्व वाली आईटी कॉलेज की टीम ने घरेलू हिंसा, तीन तलाक, एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं का दर्द छात्राओं ने बयां किया। साथ ही इसके खिलाफ आवाज उठाने का संदेश भी बांटा।
इसके अलावा मीडिया की ताकत, सामाजिक असामनता पर भी नाटक प्रदर्शित किया। उधर कला प्रतियोगिता तूलिका में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने कला का हुनर दिखाया। सोप केविंग, इंक इट, लाइव स्केचिंग प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर दिखी।
स्वतंत्रता भवन में आयोजित अदवेता कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आई 20 से अधिक टीमों के प्रतिभागियों ने सुरों का जादू बिखेरा जबकि बंदिश कार्यक्रम में ड्रम, गिटार, बैंड आदि की धुन से भी सभी का मन मोहा और जीत के लिए श्रेष्ठता सिद्ध की।

पारपंरिक परिधानों के साथ रैंप पर उतरे प्रतिभागी
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
एडीवी ग्राउंड पर आयोजित फैशन शो मिराज में मिस्टर एंड मिस काशीयात्रा के फाइनल राउंड में प्रतिभागी उत्साह से लबरेज रहे। पारपंरिक परिधानों में रैंप पर कैटवॉक कर सभी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान 200 से अधिक प्रतिभागियों ने बालीवुड गीतों पर रैंप में जलवा बिखेरा।
इसमें निफ्ट कोलकाता, भुवनेश्वर, आईआईटी बरेली, आईआईटी बीएचयू आदि के प्रतिभागी शामिल रहे। बतौर निर्णायक समारोह में पहुंची मिस फे मिना इंडिया पंखुरी डिडवानी का सभी ने जोरदार स्वागत किया।
हुल्लड़ शीर्षक पर आधारित नुक्कड़ नाटक आईआईटी बनारस, आईटी कॉलेज लखनऊ, कानपुर सहित दस टीमों ने प्रतिभाग किया। देर रात आए परिणाम में आईआईटी बीएचयू की टीम नंबर वन रही जबकि इस प्रतियोगिता में आईआईटी जबलपुर की टीम को दूसरा स्थान मिला।