आईआईटी बीएचयू: 45% छात्रों को सॉफ्टवेयर, 20% को मशीन लर्निंग में मिले ऑफर्स; 300 पीपीओ और 501 इंटर्नशिप
आईआईटी बीएचयू के 45% छात्रों को सॉफ्टवेयर और 20% को मशीन लर्निंग में ऑफर्स मिले। गूगल, माइक्रो सॉफ्ट, डेटा ब्रिक्स में रुझान बढ़ा है। वहीं मैकेनिकल और सिविल जैसे ब्रांच नौकरियों में तीसरी पसंद बनी हैं।
विस्तार
आईआईटी बीएचयू के कैंपस प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा नौकरियां और इंटर्नशिप के मौके सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के तौर पर मिले। करीब 45 फीसदी नौकरियां सॉफ्टवेयर सेक्टर में मिली हैं। यानी ज्यादातर का सेलेक्शन गूगल, माइक्रो सॉफ्ट, डेटा ब्रिक्स और स्क्वायर पॉइंट जैसी कंपनियों का क्रेज टेक्नोसेवियों में ज्यादा रहा। दूसरे सबसे ज्यादा ऑफर्स मशीन लर्निंग और क्वांटिटेटिव सेक्टर में मिले। लगभग 20 फीसदी नौकरियां इस क्षेत्र के हिस्से में आईं।
15 फीसदी के साथ कोर सेक्टर तीसरे स्थान पर रहा। यानी कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग जैसे ब्रांच में ऑफर्स आए। इसमें टाटा स्टील, एनटीपीसी और बिड़ला जैसी कंपनियां शामिल हैं। चौथे पर एनालिटिक्स और पांचवें पर प्रोडक्ट और बिजनेस सेक्टर रहा।
आईआईटी बीएचयू में प्लसेमेंट की प्रक्रिया एक दिसंबर आधी रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। करीब 300 से ज्यादा कंपनियों की ओर से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया बीटेक तीसरे साल के विद्यार्थियों की ओर से पूरी की जाएंगी।
300 पीपीओ और 501 इंटर्नशिप
इस बार आईआईटी बीएचयू में करीब 300 प्री-प्लेसमेंट (पीपीओ) और 501 इंटर्नशिप ऑफर्स आए। वहीं, इस पूरे साल नवंबर तक आईआईटी के 1480 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट में चयन हुआ। इंटर्नशिप का औसत पैकेज 25.66 लाख रुपये तक गया। सबसे ज्यादा सेलेक्शन जेडएस में 41 का हुआ है। इसी तरह आईसीआईसीआई में 28, मीसो में 24, डेलॉयट में 18, फ्लोकास्ट और इनोंबी में 12-12, मास्टरकार्ड और साईफॉर्न में 11-11, सिस्को और ओरेकल नौ-नौ, अमेजॉन में आठ, एनविडिया में सात, किंबल में छह और स्क्वायर पॉइंट में चार विद्यार्थियों को ऑफर्स मिले।
प्लेसमेंट में मिले औसत पैकेज के मामले में 20 से 25 लाख रुपये के बीच आईआईटी बीएचयू का देश में सातवां स्थान है। जबकि आईआईटी मद्रास का औसत पैकेज 25 से 28 लाख रुपये है। आईआईटी दिल्ली का 25 से 30 लाख, आईआईटी बॉम्बे का 28 से 35 लाख, आईआईटी कानपुर का 28 से 34 लाख, आईआईटी रुड़की का 24 से 30 लाख, आईआईटी गुवाहाटी का 22 से 28 लाख रुपये तक औसत पैकेज रहा।
