फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU 13th convocation 100 medals and 1954 degrees given to meritorious students

वैदिक मंत्रों से हुई आईआईटी दीक्षांत की शुरुआत, धनतेरस से पहले बरसा सोना-चांदी

Mon, 28 Oct 2024 11:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 28 Oct 2024 11:42 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू के 13वें दीक्षांत समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रों से हुई। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान स्वतंत्रता भवन सभागार के मंच पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
IIT BHU 13th convocation 100 medals and 1954 degrees given to meritorious students
आईआईटी बीएचयू का 13वां दीक्षांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

धनतेरस से पहले ही आईआईटी बीएचयू के टेक्नोक्रेट्स पर सोने और चांदी की बरसात हुई। वैदिक मंत्रों के साथ आईआईटी के 13वें दीक्षांत समारोह की शुरुआत हुई। स्वतंत्रता भवन में सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मेधावियों को मेडल से नवाजा। उनकी मौजूदगी में ही विभिन्न पाठ्यक्रमों के 1959 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। इसमें 1060 बीटेक, 319 आईडीडी, 263 एमटेक/एमफार्मा, 49 एमएससी, 13 बीआर्क और 255 शोधार्थियों को डॉक्टरेट की डिग्री दी गई।

सोमवार को दीक्षांत समारोह में कुल 60 मेधावी विद्यार्थियों को 125 मेडल (स्वर्ण और रजत) और पुरस्कार प्रदान किए गए। संस्थान में सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और संगठनात्मक व नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बीटेक की छात्रा भव्या मल्होत्रा को डायरेक्टर्स मेडल समेत 12 गोल्ड, एक सिल्वर मेडल और तीन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बीटेक में ओवरऑल टॉप करने के लिए आदित्य कुमार नायक को प्रेसिडेंट मेडल समेत सात गोल्ड मेडल और दो पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




समारोह की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन पद्मश्री डॉ. कोटा हरिनारायन ने की। उन्होंने दीक्षांत समारोह के आरंभ की घोषणा की। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने संस्थान की उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में कुलसचिव (प्रभार) राजन श्रीवास्तव, अनुसंधान एवं विकास के अधिष्ठाता प्रो. विकास कुमार दूबे, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. अनुराग ओहरी, सीनेट के सदस्य, विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। संचालन शैक्षणिक कार्य के अधिष्ठाता प्रो. श्याम बिहारी द्विवेदी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह खाई चाची की कचौड़ी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज सुबह चाची की कचौड़ी खाई और पान खाया। पेमेंट डिजिटल तरीके से किया। आज हम डिजिटल पेमेंट में चीन और अमेरिका से आगे हैं।

IIT BHU 13th convocation 100 medals and 1954 degrees given to meritorious students
आईआईटी बीएचयू का 13वां दीक्षांत - फोटो : अमर उजाला

आठ पूर्व छात्रों को विशिष्ट एलुमनस अवॉर्ड
दीक्षांत कार्यक्रम में कुल आठ पूर्व छात्रों को विशिष्ट एलुमनस अवॉर्ड दिया गया। इनमें प्रो. अनुज श्रीवास्तव (इलेक्ट्रॉनिक्स-90) को एकेडमिक क्षेत्र में, उद्योग/उद्यमिता क्षेत्र में अनिल के. सचदेव (मेटलर्जिकल-71) और डी. गोस्वामी (मैकेनिकल-74) को सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. वीके रैना (सिविल-61) को प्रोफेशन क्षेत्र में, डॉ. अवधेश कुमार सिंह (मैकेनिकल-87) को पब्लिक लाइफ, डॉ. हेमा सिंह (इलेक्ट्रॉनिक्स-2000) को रिसर्च एंड इनोवेशन और डॉ. सुदीप्ता दत्ता (इलेक्ट्रिकल-2007) व शुभम पाॅलीवाल (इलेक्ट्रॉनिक्स-2013) को यंग अलुमनस एचीवर्स अवाॅर्ड दिया गया। पुरस्कारों की घोषणा प्रो. हीरालाल प्रमाणिक ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed