फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU: 1044 students got job offers in two months of campus placement

आईआईटी बीएचयू: कैंपस प्लेसमेंट के दो महीने में 1044 छात्रों को मिले जॉब ऑफर

Mon, 05 Feb 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU: 1044 students got job offers in two months of campus placement
आईआईटी बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए चल रहे कैंपस प्लेसमेंट में बीते दो महीने में 1044 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर मिले हैं। इसमें 11 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर मिला है। हालांकि 1044 प्लेसमेंट में 310 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट के तहत ऑफर मिले हैं।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में तीन दिसंबर 2023 से कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत हुई थी। एक फरवरी 2024 तक सबसे बड़ा पैकेज 1.68 करोड़ का था। ये ऑफर प्री-प्लेसमेंट में दिया गया था। आईआईटी में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक अब तक 1044 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हो चुका है। प्लेसमेंट के लिए 200 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां आ चुकी हैं। अब भी साक्षात्कार चल रहे हैं। अब तक राष्ट्रीय कंपनियों में सर्वाधिक 1.68 करोड़ रुपये और अंतरराष्ट्रीय कंपनी में 77 लाख रुपये का पैकेज दिया गया है।
विज्ञापन

स्टार्टअप क्षेत्र से अधिक ऑफर
प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कैंपस प्लेसमेंट में भारत में बढ़ते स्टार्टअप के क्षेत्र में सबसे अधिक ऑफर देखे गए। इसके अलावा आईटी उद्योग, फिनटेक क्षेत्र से भी छात्रों को ऑफर मिले हैं। इसमें साफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, क्वांट में 51 फीसदी जॉब ऑफर मिले। वहीं, एनालिटिक्स, प्रोडक्ट, बिजनेस सेक्टर में 31 फीसदी ऑफर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून तक 1240 से अधिक ऑफर का है लक्ष्य
प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. सुशांत के मुताबिक पिछले सत्र में 1240 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ था। इस बार प्लेसमेंट 30 जून तक चलेंगे। कई कंपनियां साक्षात्कार के लिए आ रही हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस बार 1240 से अधिक का लक्ष्य पार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed