फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Iftar Party Become Idial Of Harmony

कौमी एकता की नजीर बनी इफ्तार पार्टी

Sat, 11 Jul 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sat, 11 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Iftar Party Become Idial Of Harmony
वाराणसी।
विज्ञापन
गंगा जमुनी तहजीब की नजीर काशी में शुक्रवार को एक बार फिर नजर आई। गंगा किनारे मुस्लिम और हिंदू भाइयों को एक साथ रोजा खोलते देख सुखद अनुभव हुआ। खास ये रहा कि एक ओर जहां सिर पर टोपी लगाए मुस्लिम एक सफ में बैठे थे, वहीं उनके साथ केसरिया रंग में कर्मकांडी ब्राह्मणों की शिरकत इफ्तार के मंजर को और पुरकशिश बना दिया। मौका था शाही आलमगीर मस्जिद धरहरा में सामूहिक रोजा इफ्तार का, जहां हर मजहब के सैकड़ों लोगों ने अकीदत के साथ शिरकत की।  
राजमंदिर वार्ड के पार्षद अजीत सिंह की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार में लोगों ने मगरिब की अजान सुन खजूर और शरबत से रोजा खोला। दस्तरखान पर सजे लजीज व्यंजनों से लोगों ने मिल बांटकर इफ्तार किया। इसे मौलाना मोहम्मद अहमद ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर अजीत सिंह ने कहा कि काशी के मंदिरों के घंटा घड़ियाल की धुन और मस्जिदों की अजान की सदाओं का अनोखा संगम हिंदू मुस्लिम एकता

की बेमिसाल नजीर है। इसी घाट पर एक ओर से जहां बिंदू माधव का प्रसिद्ध मंदिर है वहीं दूसरी ओर धरहरा मस्जिद। रोजा इफ्तार में मुतवल्ली सादिक अली, संदीप सिंह, सुशील सिंह, राशिद अली, मोहम्मद साजिद, दिनेश, महमूद खान, लखन शर्मा, बृजकिशोर यादव, मोहम्मद शामिद आदि मौजूद रहे। उधर ककरमत्ता दक्षिणी स्थित अशफाक अहमद के आवास इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यहां मौलाना शकील अहमद ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed