फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If you want to buy a house in Varanasi, VDA is giving you a chance to buy property on Holi.

वाराणसी में खरीदना चाहते हैं घर तो वीडीए दे रहा है मौका होली पर संपत्ति खरीदने का

Tue, 15 Mar 2022 10:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 15 Mar 2022 10:49 PM IST
सार

जिस संपत्ति के लिए ई नीलामी में शामिल होना है, उसकी कीमत का 10 फीसदी शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा।

 

विज्ञापन
If you want to buy a house in Varanasi, VDA is giving you a chance to buy property on Holi.
house new - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी में अगर आप इस होली पर घर खरीदने की तैयारी में हैं तो विकास प्राधिकरण आपको बेहतर विकल्प देगा। मंगलवार से एक सप्ताह तक वीडीए की वेबसाइट के जरिए विकास प्राधिकरण की संपत्तियों को ई नीलामी के जरिए खरीद की जा सकती है।
विज्ञापन



इसमें आवेदक को वीडीए की वेबसाइट पर अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी। इसके साथ ही जिस संपत्ति के लिए ई नीलामी में शामिल होना है, उसकी कीमत का 10 फीसदी शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा।
विज्ञापन



वाराणसी विकास प्राधिकरण यानी वीडीए की ओर से 15 से 22 मार्च तक संपत्ति मेगा ई- नीलामी कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इस दौरान प्राधिकरण की समस्त विक्रित संपत्तियों जैसे आवासीय भूखंड, आवास एवं व्यावसायिक को इस विशेष ई नीलामी के माध्यम से खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संपत्ति खरीदने के लिए इच्छुक आवेदक लाइव नीलामी में कभी भी ईएमडी धनराशि का भुगतान कर तत्काल बिडिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि ई नीलामी की संपत्तियों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसमें फ्लैट, भूखंड और व्यवसायिक प्लाट उपलब्ध है। ई नीलामी में सबसे ज्यादा बोली दाता को ही संपत्ति पर अधिकार होता है। 
जिस संपत्ति के लिए ई नीलामी में शामिल होना है, उसकी कीमत का 10 फीसदी शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed