फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If you are complaining about electricity then dial this number on the phone

बिजली से जुड़ी है शिकायतें तो इस नंबर पर करें फोन

Sat, 24 Jun 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 24 Jun 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
If you are complaining about electricity then dial this number on the phone
बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला

अगर आप अक्सर बिजली से जुड़ी समस्याओं से दो चार हो रहे हैं तो परेशान न हों। बस एक नंबर डायल करिये आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। जी हां बिजली विभाग ने उपभोक्‍ताओं की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 जारी किया है।

विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने शुक्रवार को भिखारीपुर टोल फ्री नंबर 1912 के काल सेंटर का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली से जुड़ी शिकायतों के लिए 1912 पर फोन करें। इस दौरान यदि व्यस्त की ध्वनि सुनाई दे तो काल सेंटर के मोबाइल नंबर 9450960000 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एमडी ने पूछा कितनी शिकायतें प्रतिदिन आती हैं। पता चला 1500 शिकायतें रोज आती हैं। इन शिकायतों को संबंधित उपकेंद्र, उपखंड अधिकारियों को भेजा जाता है। 24 घंटे चलने वाले सेंटर में 60 लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर 60 कर्मचारियों को लगाने का निर्देश नोडल अधिकारी को दिया। एमडी को जानकारी मिली कि कई उपभोक्ता बिजली आपूर्ति की शिकायत अवर अभियंता व अन्य से करते हैं। टोल फ्री नंबर पर नहीं करते हैं। इस टोल फ्री नंबर पर शिकायत की जाए तो इसकी मानीटरिंग ऑनलाइन की जाती है।


शिकायत पंजीकृत होने के बाद विभाग की जिम्मेदारी है कि एक समय सीमा में इसका निस्तारण किया जाए। हाईडिल कालोनी भिखारीपुर, पीडीआर माल गोदौलिया, आईपी माल सिगरा, खंड षष्ठम पहड़िया में स्थापित कियास्क मशीन के लिए नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि उपभोक्ता मशीन पर स्वयं बिल धनराशि जमा करें। निरीक्षण के दौरान एससी भारती, एसपी त्रिपाठी, केएल श्रीवास्तव, एआर वर्मा, जीडी सिंह, राकेश सिन्हा, मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed