{"_id":"676083b5a8bb47160506c304","slug":"if-vehicle-is-not-parked-in-marriage-lawn-then-case-will-be-filed-varanasi-news-c-20-vns1056-824454-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मैरिज लॉन में वाहन पार्किंग नहीं तो होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मैरिज लॉन में वाहन पार्किंग नहीं तो होगा केस
विज्ञापन
सारनाथ। मैरिज लॉन में वाहन पार्किंग की सुविधा हर हाल में होनी चाहिए, ऐसा नहीं होने पर लॉन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश लॉन मालिकों को थानाध्यक्ष सारनाथ विवेक कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को बैठक में दी। कहा कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजना चाहिए। लॉन में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान आयोजक के परिवार के सदस्य को मुख्य द्वार पर होना जरूरी है। शादी के समय बरात सड़क के एक किनारे दो-तिहाई हिस्सा छोड़कर चले। यह जानकारी लाॅन मालिक द्वारा बुकिंग के समय ही देनी होगी। शादी समारोह के दौरान कोई वाहन सड़क पर खड़ा मिलेगा तो चालान किया जाएगा। संवाद
रास्ता रोक कर दी धमकी, मुकदमा दर्ज
वाराणसी। अमरावती नगर कॉलोनी, बटुआपुरा इलाके में रहने वाले विकास सिंह पटेल की तहरीर पर भेलूपुर थाने में सुजीत कुमार सिंह और रामधनी सिंह और अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास सिंह पटेल ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह उनके पिता घर के पास रास्ते से मलबा हटा रहे थे। उसी दौरान आरोपी रास्ता बंद कर धमकाने लगे। बीचबचाव के दौरान आरोपी उनके पिता का गला पकड़ कर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपी रास्ते का इस्तेमाल करने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। ब्यूरो