फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If there is much tears quakes of bloody mourning

कहीं आंसुओं का नजराना तो कहीं खूनी मातम

Sun, 25 Oct 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Oct 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
If there is much tears quakes of bloody mourning

जिधर देखो उधर बस इमाम हुसैन का जिक्र। फिजा में सिर्फ नामे हुसैन की सदाएं गूंज रही थीं। मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी शनिवार को शहर भर में जब ताजियों के जुलूस का सिलसिला शुरू हुआ तो यूं लगा सारा आलम नबी के नवासे इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश करने को उमड़ पड़ा हो।

विज्ञापन

 माहौल गमजदा जरूर था मगर दिल में अकीदत का जज्बा पूरा था। फातमान और सरैया की ओर ताजियों संग बढ़ता हजारों लोगों का काफिला इमाम हुसैन की कुर्बानी की पूरी दास्तां बयां कर रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से ताजियों का जुलूस सुबह से निकलना शुरू हो गया था। एक के पीछे एक ताजियों का जुलूस और आगे आगे नौजवान फन-ए-सिपाहगिरी में लाठी, तलवार वगैरह से हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। शिवाला, मदनपुरा, रेवड़ीतालाब, बजरडीहा, मंडुवाडीह आदि के कुम्हार का ताजिया, नगीने का ताजिया, बुर्राक का ताजिया, बड़ा ताजिया, लकड़ी, शीशे का ताजिया दरगाह-ए-फातमान पर लाकर ठंडे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं दालमंडी, नई सड़क, बेनियाबाग, लल्लापुरा, आदि इलाकों का ताजिया जैसे चपरखट का ताजिया, पीतल, फूल, कागज का ताजिया, रांगे के ताजिये सहित तमाम ताजिये फातमान लाए गए।
 इस दौरान फातमान में तो मेले जैसी रौनक थी। ताजियों की जियारत के लिए, उसे छूकर मन्नत मांगने के लिए ख्वातीन ही नहीं बच्चे और बड़े भी जुलूस में शामिल रहे। इसी तरह बड़ी बाजार, दोषीपुरा, काजी सादुल्लापुरा, लड्ढनपुरा, जैतपुरा, बाकराबाद का मशहूर मोटे शाहबान, नगीने वाला ताजिया, जाली वाला ताजिया, कपूरी ताजिया आदि लाट सरैया इमामबाड़ा जाकर ठंडे किए गए।

 मोहर्रम के मौके पर शहर भर से लगभग पांच सौ भी अधिक ताजियों का जुलूस निकला। अकेले लोहता से पचास से अधिक ताजियों का जुलूस निकला जिसमें चांदी की ताजिया खास रही। कई जगहों के जुलूस में ताजियों को हिंदू भाइयों ने पूरी अकीदत से कंधा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed