फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If Modi's name will be recorded in the Guinness Book

तो गिनीज बुक में दर्ज हो जाएगा मोदी का नाम

Sat, 09 Jan 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Sat, 09 Jan 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
If Modi's name will be recorded in the Guinness Book

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को डीरेका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में 10 हजार विकलांगों को उनक ी जरूरत के मुताबिक उपकरण भेंट करेंगे।

विज्ञापन

 एडिप योजना के तहत प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में घंटे भर में सात करोड़ रुपये के उपकरण बांटेंगे। घंटे भर में दस हजार विकलांगों को उपकरण बांटने के साथ ही प्रधानमंत्री का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के जनसशक्तिकरण विभाग के संयुक्त सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि इस बारे में गिनीज बुक की टीम से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 विश्व में ऐसा पहली बार होगा जब एक घंटे में दस हजार विकलांगों को उपकरण दिए जाएंगे।
पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आए संयुक्त सचिव ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में बताया कि एडिप योजना के तहत एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) की ओर से डीरेका में 11 से 12 बजे के बीच उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
 बताया कि इससे पहले नागपुर और रायसेन में 5500 विकलांगों को उपकरण बांटे गए थे। वाराणसी में अब तक 7766 विकलांगों को उपकरण देने के लिए चिह्नित किया जा चुका है
। बाकी लाभार्थियों के चयन के लिए 18 जनवरी को डीरेका मैदान पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसमें पंजीकृत विकलांगों को टोकन पर्ची दी जाएगी।
यह भी बताया कि एडिप योजना के तहत जल्द ही सुगम्य भारत अभियान चलेगा। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर विकलांगों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
 इसके लिए साइन लैंग्वेज का भी विकास किया जाएगा। ट्रेनों में उनके चढ़ने के लिए मेट्रो की तरह कम ऊंचाई के दरवाजे बनवाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर रैंप, लिफ्ट, टॉयलेट, ब्लाइंड ब्रेल पार्किगिं आदि सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
 विकलांगों को कौशल विकास के जरिये रोजगार से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा। मानसिक रूप से विकलांगों के लिए रिहैबिलेशन काउंसिल आफ इंडिया की ओर से विशेषज्ञों की देखरेख में नए कोर्स चलाए जाएंगे।

इससे पहले रायफल क्लब में संयुक्त सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर पीएम के कार्यक्रम स्थल डीरेका का मुआयना किया। जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि तैयारियों को समय से पूरा कराएं।
पीएम आगमन से पहले सड़क, बिजली, पानी, नाली, हेलीपैड, विकलांगों को लाने और पहुंचाने आदि की व्यवस्थाएं पूरी तरह मुकम्मल कर ली जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed