{"_id":"686bb4ca0680bfe51305e257","slug":"icai-ca-result-2025-khushi-topped-varanasi-in-ca-foundation-exam-and-swasti-topped-in-intermediate-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Result 2025: सीए फाउंडेशन परीक्षा में खुशी और इंटरमीडिएट में स्वस्ति ने किया जिला टॉप, बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICAI CA Result 2025: सीए फाउंडेशन परीक्षा में खुशी और इंटरमीडिएट में स्वस्ति ने किया जिला टॉप, बढ़ाया मान
Mon, 07 Jul 2025 05:21 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 07 Jul 2025 05:21 PM IST
सार
Varanasi News: आईसीएआई ने सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन के परीक्षा परिणाम जारी किए। सीए फाउंडेशन परीक्षा में खुशी और इंटरमीडिएट में स्वस्ति ने जिला टॉप किया।
विज्ञापन
टॉपर्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने रविवार को सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा मई के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी सेंटर से सीए फाइनल परीक्षा में कुल 291 छात्र शामिल हुए। इनमें से 15 छात्रों ने दोनों ग्रुप में सफलता हासिल की, जबकि 28 ने पहले ग्रुप में और 18 छात्रों ने दूसरे ग्रुप में सफलता पाई। फाइनल परीक्षा में स्वस्ति जैन ने कुल 471 अंकों के साथ जिले में टॉप किया।
विज्ञापन
उनके अलावा, मयूख दवे, स्मृति सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, पीयूष जसवानी, मलय विश्मभरी, सार्थक अग्रवाल, संध्या पांडे और श्रीयांशी सिंह, अभिषेक कुमार ने भी सफलता अर्जित की है। वहीं, फाउंडेशन परीक्षा में 624 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 78 छात्र उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Crime: लग्जरी कार का नंबर प्लेट बदल करते थे गांजा तस्करी, हर खेप के मिलते थे 20 हजार; चार तस्कर गिरफ्तार
खुशी मित्तल ने वाराणसी सेंटर से फाउंडेशन परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। वाराणसी शाखा के अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, सचिव सीए विकास द्विवेदी और कार्यकारिणी सदस्य सीए नमन कपूर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।