फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब शादी को लेकर चर्चा में IAS अधिकारी संजय खत्री, सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें

Tue, 28 Nov 2017 10:29 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी/लखनऊ
टीम डिजिटल,वाराणसी/लखनऊ Updated Tue, 28 Nov 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
IAS officer married to complainant girl
आइएएस अधिकारी संजय खत्री - फोटो : social media
 कुछ दिन पहले गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के विरोध की वजह से चर्चा में आए युवा आईएएस अधिकारी संजय कुमार खत्री अपनी शादी को लेकर फिर चर्चा में हैं। आगे की स्लाइड्स में जाने..
IAS officer married to complainant girl
sanjay khatri - फोटो : social media
खत्री ने अपनी पुरानी सहपाठी संग हाल ही में शादी की है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संजय खत्री वर्तमान में रायबरेली के जिलाधिकारी हैं। इससे पहले वह गाजीपुर के डीएम थे। वहां योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विरोध के बाद उन्हें हटाकर रायबरेली का डीएम बनाया गया था। 
 
IAS officer married to complainant girl
sanjay khatri - फोटो : social media
सोशल मीडिया में चर्चा है कि खत्री जब गाजीपुर के डीएम थे, यह युवती बतौर फरियादी उनसे मिली। कई बार आने-जाने पर बात आगे बढ़ी और विवाह तक पहुंच गई। हालांकि खत्री के करीबी सोशल मीडिया की चर्चा से इत्तेफाक नहीं रखते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IAS officer married to complainant girl
marriage - फोटो : demo
उनका कहना है कि संजय और विजय लक्ष्मी दिल्ली में एक साथ सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे। राजस्थान निवासी संजय का आईएएस में चयन हो गया लेकिन विजयलक्ष्मी को मायूसी हाथ लगी। वे गाजीपुर लौट आईं। इसे संयोग ही कहेंगे कि खत्री को बतौर कलेक्टर पहली पोस्टिंग गाजीपुर में मिली।
विज्ञापन
IAS officer married to complainant girl
जिलाधिकारी संजय खत्री - फोटो : अमर उजाला
यहां विभिन्न सामाजिक सरोकारों व अन्य वजहों से विजय लक्ष्मी का मेल मिलाप खत्री से फिर शुरू हुआ जो शादी तक पहुंच गया। 
इस संबंध में राबयरेली के डीएम संजय खत्री का कहना है कि विवाह उनके जीवन का निजी मामला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed